Thursday, February 26, 2026

देहव्यापार लाटरी सट्टा और वाराणसी पुलिस

वाराणसी:::

 

देहव्यापार लाटरी सट्टा और वाराणसी पुलिस

 

ऐतिहासिक नगरी काशी वाराणसी कहें या बनारस इस शहर की शुद्धता को अशुद्ध करने में अहम् किरदार है ओयो ये बस नाम ही काफ़ी है वैसे युवा युवती सबकी पहली पसंद है ओयो होटल्स वजह कम पैसों में सुगमता से बिना किसी परेशानी के उपलब्ध हो जाना वो भी प्रति घंटे के हिसाब से जो सभी के बजट में फिट बैठता है और उस से ज़्यादा यह की यहाँ ऐसी सेटिंग होती है जहाँ पुलिस की कार्यवाही भी ना के बराबर होती है बल्कि स्वयं कार्यवाही करने से पहले उनके सूत्र ख़बर कर देते हैं की रेड पड़नी है सभी सतर्क और सुरक्षित हो जाते हैं इन होटलों की भरमार है सामनेघाट ट्रामा सेंटर लंका नरिया सुन्दरपुर चितईपुर ककरमत्ता महमूरगंज सिगरा कैंट स्टेशन इंग्लिशिया लाइन परेड कोठी पाण्डेयपुर लालपुर सारनाथ शहर का कोई कोना नहीं बचा जहाँ अछूता रह जाये किन्तु सबसे ज़्यादा सक्रियता कैंट स्टेशन और लंका क्षेत्र हैं अब पुलिस के उच्चाधिकारी छापा मारते हैं तो लोग पकड़े जाते हैं किन्तु जब थाना चौकी कार्यवाही करती है तब ये शामिल लोग क्यों नहीं पकड़ में आते वजह स्पष्ट है आर्थिक श्रोत के(ओयो होटल्स) ये पूरक हैं स्पा मतलब आधुनिक देहव्यापार का गढ़ जहाँ रोज़ छापे पड़ रहे लेकिन ये धंधा अनवरत अपनी चाल से चल रहा स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप 2 की चाल भी अब धीमी होती नज़र आ रही जहाँ लाटरी और सट्टे पर लगाम नहीं लग रहा बल्कि दिखावा तो हो रहा कार्यवाही भी हो रही किन्तु रास्ते बदल दिए जा रहे किन्तु मंज़िल वही है और हर मुसाफिर को पहुंचने का तरीका बता दिया जाता है स्पष्ट करें तो बिना स्थानीय पुलिस की मदद के यह संभव नहीं बाकायदा लिस्ट बनती है जहाँ दर्जा बदर्जा सबका हिस्सा बंधा हुआ है और वैसे भी कमाउ पूत सबको अच्छा लगता है तो उसकी कुछ गलतियां कमियां भी अनदेखा करना पड़ता है खैर वाराणसी पुलिस के पास वैसे भी बहुत काम है जहाँ वी वी आई पी मूवमेंट से ये खाली नहीं हो पाते लेकिन कम से कम सूत्र अधिकार और आँखों का स्वक्षता से इस्तेमाल करें तो नामुमकिन नहीं इनके लिए बहर हाल इनके द्वारा किये जा रहे प्रयास को भी अनदेखा नहीं किया जा सकता किन्तु ज़रूरत है काशी को और उसकी छवि को बचाया जाये!

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir