Saturday, April 18, 2026

चंदौली में राष्ट्रीय एकता दिवस पर गूंजा एकता का संदेश, एसपी आदित्य लांग्हे ने दिलाई अखंड भारत की शपथ

चंदौली में राष्ट्रीय एकता दिवस पर गूंजा एकता का संदेश, एसपी आदित्य लांग्हे ने दिलाई अखंड भारत की शपथ

 

चंदौली। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर शुक्रवार को जिलेभर में राष्ट्रीय एकता दिवस बड़े उत्साह और सम्मान के साथ मनाया गया। पुलिस लाइन चंदौली में आयोजित मुख्य समारोह का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण और श्रद्धांजलि अर्पित करने से हुई, जिसके बाद एसपी ने सभी पुलिसकर्मियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा की शपथ दिलाई।

 

अपने संबोधन में एसपी आदित्य लांग्हे ने कहा कि “सरदार पटेल ने अपने अदम्य साहस, दूरदर्शिता और कुशल नेतृत्व से बिखरी हुई रियासतों को एक सूत्र में बांधकर आधुनिक भारत की नींव रखी।” उन्होंने कहा कि आज के दिन हमें उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र की एकता और मजबूती के लिए समर्पित रहने का संकल्प लेना चाहिए। एसपी ने पुलिसकर्मियों से कहा कि वे कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और अनुशासन के साथ देश की अखंडता की रक्षा में सदैव तत्पर रहें।

 

उन्होंने आगे कहा कि “सरदार पटेल की जयंती केवल उत्सव नहीं, बल्कि यह दिन हमें अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों की याद दिलाता है। उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति, राष्ट्रप्रेम और एकता के संदेश को हमें अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए।”

 

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनन्त चन्द्रशेखर, अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन दिगम्बर कुशवाहा, क्षेत्राधिकारी सदर देवेन्द्र कुमार, क्षेत्राधिकारी सकलडीहा स्नेहा तिवारी, पुलिस उपाधीक्षक आकांक्षा गौतम, प्रतिसार निरीक्षक और सभी शाखाओं के प्रभारी अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।

 

जिले के अन्य थानों, सरकारी दफ्तरों और शिक्षण संस्थानों में भी राष्ट्रीय एकता दिवस पर विशेष कार्यक्रम और शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किए गए। पूरे जिले में सरदार पटेल के आदर्शों और एकता के संदेश की गूंज सुनाई दी।

 

इस अवसर ने एक बार फिर यह भावना जगाई कि—

“एकता में ही है भारत की असली ताकत, और यही हमारी सबसे बड़ी पहचान है।”

चंदौली से ~ परीक्षित उपाध्याय की एक रिपोर्ट

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir