Saturday, April 18, 2026

बबुरी पावर हाउस में ब्लास्ट से मची अफरा-तफरी, पूरे क्षेत्र की बिजली ठप — तकनीकी खराबी बताई जा रही वजह

 

बबुरी पावर हाउस में ब्लास्ट से मची अफरा-तफरी, पूरे क्षेत्र की बिजली ठप — तकनीकी खराबी बताई जा रही वजह

 

चंदौली। शनिवार को बबुरी पावर हाउस में अचानक हुए ब्लास्ट ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। हादसे के बाद सुरक्षा कारणों से सभी फीडर बंद कर दिए गए, जिसके चलते पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

 

सूत्रों के मुताबिक, ब्लास्ट की वजह तकनीकी खराबी बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही विभागीय अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे और पावर हाउस की सप्लाई तत्काल बंद कर दी गई। इसके बाद मरम्मत कार्य युद्धस्तर पर शुरू किया गया।

 

जेई प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि ब्लास्ट की जानकारी मिलते ही टीम को तुरंत मौके पर भेजा गया। प्रारंभिक जांच में तकनीकी त्रुटि की आशंका जताई गई है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के मद्देनजर सभी फीडर बंद किए गए हैं और बिजली बहाली के प्रयास तेजी से जारी हैं।

 

स्थानीय लोगों ने बताया कि क्षेत्र में पहले से अनियमित बिजली आपूर्ति की दिक्कत थी। ब्लास्ट के बाद पूरे इलाके में घुप अंधेरा छा गया है। वहीं, अधिकारी लगातार स्थिति पर निगरानी बनाए हुए हैं और दावा कर रहे हैं कि कुछ ही घंटों में बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir