हरिजन बस्ती में खंभे गड़े, मगर तार गायब; मेन रोड से लेकर प्राथमिक विद्यालय तक अंधेरे में डूबा

- वाराणसी/चिरईगाँव। विकास खंड चिरईगाँव की ग्राम पंचायत मोकलपुर में बिजली व्यवस्था बदहाल होने के कारण ग्रामीणों का जीवन संकट में है। ग्राम प्रधान/अध्यक्ष निर्मला देवी ने इस संबंध में उप-जिलाधिकारी (SDM) को एक लिखित आवेदन सौंपकर तत्काल नए बिजली के खंभे, तार और ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग की है। प्रधान ने SDM से सर्वे के आधार पर जल्द से जल्द कार्रवाई करने की अपील की है।
हरिजन बस्ती में बड़ा बिजली संकट
आवेदन में बताया गया है कि ग्राम सभा की चमार बस्ती में बिजली के खंभे तो स्थापित हैं, लेकिन उनमें 27 तार पूरी तरह से गायब या टूटे हुए हैं, जिससे बस्ती में बिजली की आपूर्ति ठप है। प्रधान ने इस क्षेत्र के लिए एक 25 kb का ट्रांसफार्मर लगाने की भी विशेष मांग की है ताकि लोगों को नियमित बिजली मिल सके।
इन 9 प्रमुख स्थानों पर है तार और ट्रांसफार्मर की आवश्यकता:
ग्राम प्रधान निर्मला देवी ने अपने पत्र में 9 ऐसे महत्वपूर्ण स्थानों की सूची दी है, जहाँ तुरंत बिजली का कार्य होना अति आवश्यक है:
शिवा के घर से जरबन के बर तक व बाबूलाल के घर तक नए प्रधान लगाए थे अभी केबल नही लगा है (1.7) लगाए जाएं।
रामदयाल निषाद के घर से लेकर व जितेंद्र निषाद व माले निषाद के घर तक तार बिछाए जाएं।
भुआल सिंह के यहाँ से होते हुए अमित सिंह के घर तक बिजली पहुंचाई जाए।
मेन रोड से प्राथमिक विद्यालय तक बिजली के तार लगाए जाएं।
10 घर है जो 200 मीटर बास बली से घर तक ले गए है
विमला यादव डिग्री कॉलेज से सलदाऊ के घर तक 6 घर पवार नही है घर तक तार लगाए जाएं।
मोती गुप्ता के यहाँ से लोरिक पॉल के घर तक
मेन रोड से लेकर धनर निषाद व पनारू और मुनीब निषाद के घर तक 20 घर है जो 100मीटर से तार बास बल्ली पर है
तहसीलदार सिंह के घर 10घर है जो अभी तक लाईट की बेवस्था नही है 25 kb का ट्रांसफार्मर की जरूरत है।
प्रधान ने SDM को अवगत कराया कि बिजली के तार न होने से कई ग्रामीण मजबूरन बांस-बल्ली के सहारे खतरनाक तरीके से बिजली का उपयोग कर रहे हैं, जो कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकता है। उन्होंने जनहित में इस गंभीर समस्या पर तत्काल ध्यान देने का आग्रह किया है।





