Sunday, April 19, 2026

गंगा में स्नान करते समय युवक डूबा,गोताखोरों की मदद से तलाश जारी

गंगा में स्नान करते समय युवक डूबा,गोताखोरों की मदद से तलाश जारी

 

रोहनिया।स्थानीय थाना क्षेत्र के शुलटंकेश्वर घाट पर बुधवार को गंगा स्नान के दौरान एक युवक डूब गया। मृतक की पहचान सुंदर 25 वर्ष पुत्र सुरेश निवासी खुशीपुर के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुंदर सुबह गंगा स्नान कर रहा था, लेकिन कुछ ही देर बाद वह गहरे पानी में चला गया और लापता हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद स्थानीय गोताखोरों और पुलिस को सूचना दी गई। रोहनिया पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से शव की तलाश शुरू कराई। दोपहर तक युवक की खोजबीन जारी थी। पुलिस ने बताया कि शव मिलने के बाद पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir