Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

चंदौली में लापता रोहित केशरी का अब तक नहीं मिला सुराग, परिजनों ने बबुरी पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप, अपहरण की जताई आशंका 

चंदौली में लापता रोहित केशरी का अब तक नहीं मिला सुराग, परिजनों ने बबुरी पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप, अपहरण की जताई आशंका 

 

बबुरी (चंदौली)। बबुरी कस्बा निवासी रोहित केशरी पुत्र विनोद केशरी बीते एक माह से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हैं। गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद पुलिस अब तक कोई ठोस सुराग नहीं जुटा पाई है। समय बीतने के साथ ही परिजनों की उम्मीदें टूटती जा रही हैं और अब उन्होंने पुलिस पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया है।

 

बुधवार को लापता युवक की पत्नी पूजा केशरी अपनी छोटी बेटी पूर्वी (ढाई वर्ष) और परिजनों के साथ बबुरी थाने पहुंची, जहां उसने पति के अपहरण का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई। पूजा का कहना है कि उनका पति 27 सितंबर से अचानक गायब हो गया था। उस दिन से आज तक पुलिस ने केवल जांच का भरोसा दिया, लेकिन कोई ठोस जानकारी नहीं दी।

 

पूजा की आंखों में आंसू थे, उसने कहा कि “मेरी बेटी हर रोज दरवाजे पर बैठकर पापा के लौटने का इंतजार करती है। पुलिस सिर्फ कागजों पर जांच कर रही है, लेकिन हमारे घर की हालत दिन-ब-दिन बिगड़ती जा रही है।”

परिजनों का आरोप है कि यह मामला अब साधारण गुमशुदगी का नहीं बल्कि सोची-समझी साजिश के तहत किए गए अपहरण का प्रतीत होता है। उनका कहना है कि यदि पुलिस ने समय पर कार्रवाई की होती, तो आज रोहित उनके बीच होता। परिवार के सदस्यों ने कहा कि उन्हें कुछ संदिग्ध लोगों पर शक है, जिनसे पुलिस को पूछताछ करनी चाहिए थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

 

थाने पहुंचे परिजनों ने थाना अध्यक्ष सूर्य प्रकाश मिश्रा से मुलाकात कर मामले की गंभीर जांच और तत्काल कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि जब तक पुलिस कोई ठोस कदम नहीं उठाएगी, वे शांत नहीं बैठेंगे।

 

इस संबंध में थाना अध्यक्ष सूर्य प्रकाश मिश्रा ने बताया कि “मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। परिजनों द्वारा कुछ संदिग्ध मोबाइल नंबर उपलब्ध कराए गए हैं, जिनकी लोकेशन और कॉल डिटेल्स की जांच चल रही है। जल्द ही लापता युवक को खोज लिया जाएगा।”

 

गौरतलब है कि रोहित केशरी के लापता होने से बबुरी कस्बे में भी चिंता और असुरक्षा का माहौल है। लोग अब पुलिस से उम्मीद लगाए बैठे हैं कि वह जल्द ही इस रहस्यमय गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाकर रोहित को सुरक्षित घर पहुंचाए।

 

चंदौली से ~ शिवम् विश्वकर्मा की रिपोर्ट 

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir