Thursday, February 26, 2026

मोबाइल गेम में 14,000 हारा, परिवार ने पूछा तो युवक ने हरपिक पीकर दी जान देने की कोशिश

मोबाइल गेम में 14,000 हारा, परिवार ने पूछा तो युवक ने हरपिक पीकर दी जान देने की कोशिश

सुल्तानपुर (संवाददाता):

मोबाइल गेम की लत किस कदर जानलेवा साबित हो सकती है, इसका एक झकझोर देने वाला मामला सुल्तानपुर में सामने आया है। जमालपुर निवासी एक युवक ने ऑनलाइन गेम में हज़ारों रुपये हारने के बाद, परिवार के डर से हरपिक पीकर आत्महत्या का प्रयास किया। गनीमत रही कि परिवार वालों ने समय रहते उसे अस्पताल पहुंचा दिया, जहाँ उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।

​क्या है पूरा मामला?

​जानकारी के अनुसार, जमालपुर का रहने वाला शिव नाम का युवक सुल्तानपुर में अपनी बहन के घर आया हुआ था। बताया जा रहा है कि शिव को मोबाइल पर ऑनलाइन गेम खेलने की बुरी लत थी। इसी लत के चलते उसने परसों (दो दिन पहले) गेम में 4,000 रुपये और बीते कल 10,000 रुपये हार गया।

​कुल 14,000 रुपये की बड़ी रकम हारने के बाद जब परिवार वालों को इसका अंदेशा हुआ और उन्होंने शिव से पैसों के बारे में पूछताछ की, तो वह घबरा गया। परिवार के सवालों का जवाब न दे पाने और डांट के डर से शिव ने हताशा में एक खौफनाक कदम उठा लिया और घर में रखा हरपिक पी लिया।

डॉक्टर की सूझबूझ से बची जान

​जैसे ही परिवार वालों ने शिव को हरपिक पीते देखा, उनके होश उड़ गए। वे तुरंत उसे आनन-फानन में चकिया स्थित डॉ. वीरेंद्र प्रताप हॉस्पिटल (द्रविलोक हॉस्पिटल) लेकर भागे।

​अस्पताल में डॉ. विवेक सिंह ने युवक की गंभीर हालत को देखते हुए तुरंत उसका इलाज शुरू किये। डॉ. विवेक सिंह की सूझबूझ और कुशल इलाज के चलते युवक की जान बच गई। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, फिलहाल युवक की हालत स्थिर है और वह डॉक्टरों की निगरानी में है।

​इस घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि मनोरंजन के लिए बने ये मोबाइल गेम अब युवाओं के लिए ‘जान के दुश्मन’ बनते जा रहे हैं।

 

चंदौली से ~ अनिल कुमार उपाध्याय की एक रिपोर्ट

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir