Sunday, April 19, 2026
No menu items!
No menu items!

दिल्ली विस्फोट के बाद चंदौली पुलिस अलर्ट मोड में, SP आदित्य लांघे ने पीडीडीयू स्टेशन पर संभाली कमान 

 दिल्ली विस्फोट के बाद चंदौली पुलिस अलर्ट मोड में, SP आदित्य लांघे ने पीडीडीयू स्टेशन पर संभाली कमान 

 

चंदौली: दिल्ली के लालकिले के पास चलती कार में हुए विस्फोट के बाद देशभर में सुरक्षा एजेंसियां चौकन्नी हो गई हैं। इसी के तहत चंदौली पुलिस ने भी जिले में हाई अलर्ट जारी करते हुए मंगलवार सुबह पुलिस अधीक्षक आदित्य लांघे के नेतृत्व में पीडीडीयू नगर रेलवे स्टेशन पर सघन चेकिंग अभियान चलाया।

 

एसपी आदित्य लांघे ने स्वयं पुलिस बल के साथ स्टेशन परिसर में पैदल गश्त की और यात्रियों से संवाद किया। उन्होंने यात्रियों को आश्वस्त किया कि उनकी सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। साथ ही उन्होंने लोगों से किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तुरंत जीआरपी, आरपीएफ या स्थानीय पुलिस को देने की अपील की।

जांच के दौरान एसपी ने स्टेशन पर लगे CCTV कैमरे, लगेज स्कैनर, और मेटल डिटेक्टर का निरीक्षण किया। इस दौरान कई खामियां सामने आईं — लगेज स्कैनर केवल दो घंटे ही संचालित होता मिला, व्हीकल स्कैनर वर्षों से बंद पड़ा था, जबकि कोई भी मेटल डिटेक्टर डोर सक्रिय नहीं था।

 

इन खामियों पर एसपी ने कड़ी नाराजगी जताई और आरपीएफ व जीआरपी अधिकारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि “सुरक्षा व्यवस्था किसी अलर्ट का इंतजार नहीं करती, इसे हर दिन सख्त बनाए रखना जरूरी है।”

 

यात्रियों ने भी स्थायी सुरक्षा व्यवस्था की मांग उठाई, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्परता से निपटा जा सके।

 

एसपी आदित्य लांघे ने स्पष्ट कहा — “सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस हर परिस्थिति में जनता की सुरक्षा के लिए तत्पर है और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।”

चंदौली से ~ शिवम् विश्वकर्मा की रिपोर्ट 

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir