Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

ग्रामप्रधान खेतलपुर पर गबन का मुकदमा दर्ज

चिरईगांव (वाराणसी)। ग्राम पंचायत खेतलपुर में आरआरसी (सूखा-गीला कूड़ा प्रबंधन केंद्र) का निर्माण कार्य न कराकर सरकारी धन के गबन का मामला सामने आया है। इस मामले में ग्रामप्रधान सुनील कुमार यादव और पंचायत सचिव के खिलाफ एडीओ पंचायत चिरईगांव कमलेश कुमार सिंह की तहरीर पर चौबेपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

एडीओ पंचायत कमलेश कुमार सिंह ने बताया कि जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) वाराणसी द्वारा 16 अक्टूबर 2025 को जांच के बाद यह पाया गया कि खेतलपुर ग्राम पंचायत में आरआरसी का निर्माण कार्य नहीं कराया गया, जबकि इस मद में ₹73,404 रुपये का भुगतान दिखाया गया है।

डीपीआरओ के निर्देश के बाद एडीओ पंचायत ने 24 अक्टूबर 2025 को चौबेपुर थाने में लिखित शिकायत दी थी। पुलिस ने जांच के बाद 10 नवंबर 2025 को ग्रामप्रधान सुनील कुमार यादव और पंचायत सचिव के विरुद्ध गबन का मुकदमा दर्ज कर लिया है

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir