Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

चंदौली यातायात माह में नियमों की उड़ रही धज्जियां — नंबर प्लेट ढककर घूम रहे वाहन चालक, मोबाइल स्क्रीनशॉट से हो रहा चालान 


चंदौली यातायात माह में नियमों की उड़ रही धज्जियां — नंबर प्लेट ढककर घूम रहे वाहन चालक, मोबाइल स्क्रीनशॉट से हो रहा चालान 

चंदौली। जिले में चल रहे यातायात माह का असर सड़कों पर कुछ अलग ही दिख रहा है। मुगलसराय कस्बे में वाहन चालकों का डर ऐसा है कि लोग चालान से बचने के लिए नंबर प्लेट तक ढककर घूम रहे हैं। बुधवार को सामने आई एक तस्वीर में एक युवक मोटरसाइकिल पर पीछे बैठा हुआ नंबर प्लेट पर हाथ रखे नजर आया, ताकि कोई उसकी फोटो न खींच सके।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, सपा कार्यालय से लेकर सब्जी मंडी तक सड़कों पर पीआरडी और होमगार्ड के जवान जगह-जगह मोबाइल लेकर वाहनों की तस्वीरें खींचते दिखते हैं। लेकिन सवाल यह उठता है कि जब नियमानुसार चालान करने का अधिकार केवल एसआई या उससे ऊपर के अधिकारी को है, तो फिर यह जिम्मेदारी इन जवानों को कैसे दी जा रही है? बताया जा रहा है कि ये जवान मोबाइल से फोटो खींचते हैं और दरोगा जी उन्हीं तस्वीरों के स्क्रीनशॉट लेकर चालान की औपचारिकता पूरी कर लेते हैं।

इस प्रक्रिया से जहां वाहन स्वामियों को बिना जानकारी के चालान मिलने पर हैरानी होती है, वहीं यातायात विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। नागरिकों का कहना है कि पुलिसकर्मी ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के बजाय चालान की फोटो खींचने में व्यस्त रहते हैं।

यातायात माह में यह “चोर-सिपाही” का खेल अब आम चर्चा का विषय बन गया है — एक तरफ वाहन चालक नियमों की अनदेखी कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ यातायात विभाग भी अपने ही नियमों की धज्जियां उड़ाने से बाज नहीं आ रहा।

चंदौली से ~ शिवम् विश्वकर्मा की रिपोर्ट 

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir