- मुख्यमन्त्री स्वरोजगार योजना: बेकरी ट्रेनिंग शुरू, आत्मनिर्भर बनने पर ज़ोर

वाराणसी.मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण ग्राम स्वरोजगार योजना के तहत एक मासिक बेकरी ट्रेनिंग कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया।
निदेशक उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण डॉ. बी. पी. राम ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और भावी उद्यमियों को प्रशिक्षण को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द उद्यम स्थापित करने और विभागीय योजनाओं का लाभ उठाने की सलाह दी।
विशिष्ट अतिथि, आयुक्त उद्योग, वाराणसी, अजय कुमार गुप्ता ने प्रशिक्षार्थियों को ट्रेनिंग किट प्रदान करते हुए कहा कि वे उद्योग विभाग की सहायता से उद्योग स्थापित करें और आत्मनिर्भर बनें।
मंडलीय अधिकारी पवन कुमार ने बेकरी उद्योग की विशाल संभावनाओं पर विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन कर रहे जिला खाद्य प्रसंस्करण प्रभारी रत्नेश चन्द्र अग्रवाल ने बताया कि प्रशिक्षण में प्रयोगात्मक कार्य द्वारा बेकरी उत्पाद विशेषज्ञ द्वारा सिखाया जाएगा।
यह कार्यक्रम उद्यमियों को बेकरी उद्योग के माध्यम से स्वरोजगार अपनाने के लिए प्रेरित करता है।
उपस्थित थे: कनक लता, अरुण सिंह, रामकृष्ण गुप्ता, मीरा, सौरभ, इत्यादि





