Sunday, April 19, 2026
No menu items!
No menu items!

अघोराचार्य की उपस्थिति में संपन्न हुआ अघोर परंपरा के विख्यात संत बावन राम बाबा का भंडारा

अघोराचार्य की उपस्थिति में संपन्न हुआ अघोर परंपरा के विख्यात संत बावन राम बाबा का भंडारा

अघोर परंपरा के ब्रह्मलीन विख्यात संत बावन राम बाबा का भंडारा उत्तरप्रदेश के आज़मगढ़ जिले स्थित ‘अघोरपीठ कैथी शंकरपुर’ आश्रम में 14 नवंबर को संपन्न हुआ । वाराणसी स्थित अघोर परंपरा के विश्वविख़्यात तीर्थ स्थान, ‘बाबा कीनाराम स्थल, क्रीं-कुण्ड’, के वर्तमान पीठाधीश्वर तथा सम्पूर्ण संसार में अघोर परंपरा के सर्वमान्य आचार्य, अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम जी, की उपस्थिति और देखरेख में हुए इस भंडारा कार्यक्रम में हज़ारों अघोर श्रद्धालुओं के साथ अध्यात्म जगत की भी कई विभूतियाँ शामिल हुईं और प्रसाद ग्रहण किया । इसके पहले अघोराचार्य ने पूज्य बावन बाबा के तैलचित्र पर माल्यार्पण के साथ दीप-प्रज्ज्वलित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया । इस अवसर पर महाराजश्रीने वृक्षारोपण कर बावन बाबा को समर्पित किया। बाबा को अघोराचार्य के बाद अघोर श्रद्धालुओं ने भी एक-एक कर बावन बाबा को पुष्पांजलि अर्पित कर श्र्द्धांजलि दिया । आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बावन बाबा, अघोर परंपरा के, एक उच्चकोटि के साधक रहे और आजीवन अघोराचार्य महाराजश्री बाबा सिद्धार्थ गौतम राम जी के निर्देशानुसार मानव सेवा को समर्पित रहे। अपनी स्थूल क़ाया के अंतिम वर्षों में आप ‘अघोरपीठ कैथी शंकरपुर’ आश्रम में बतौर व्यवस्थापक भी कार्यरत रहे । ग़ौरतलब है कि 07 नवम्बर 2025 को बावन बाबा ने अपनी स्थूल काया को त्याग दिया था और 08 नवम्बर 2025 08 नवंबर 2025 को ‘अघोरपीठ कैथी शंकरपुर’ आश्रम में, अघोराचार्य महाराजश्री बाबा सिद्धार्थ गौतम राम जी की उपस्थिति और दिशा निर्देशन में, इन्हें भूमि-समाधि दी गयी थी ।

 

संजय सिंह

मीडिया प्रभारी

‘बाबा कीनाराम स्थल, क्रीं-कुण्ड’

 

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir