Thursday, February 26, 2026

सोनभद्र के कम्हरिया गांव के पास सड़क हादसे में एक महिला की मौत।

सोनभद्र के कम्हरिया गांव के पास सड़क हादसे में एक महिला की मौत।

(मधुपुर सोनभद्र अजय कुमार सिंह )

सोनभद्र। जनपद के रावर्ट्सगंज कोतवाली अंतर्गत वाराणसी शक्तिनगर मुख्यमार्ग पर ग्राम सभा कम्हरिया गांव के पास सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई।

गौरतलब है कि घटना आज भोर लगभग 5 बजे के आसपास की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार चंदा देवी (उम्र लगभग 55 वर्ष पत्नी सुरेश

मोदनवाल) बगल में टंकी पर पानी लेने जा रही थी तभी वाराणसी की तरफ से आ रही ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर के ऊपर से पश्चिम पटरी में आकर रोड के किनारे पर खड़ी महिला को टक्कर मारते हुए पास ही में खड़ी एक ट्रक में जा मारी, घटना में महिला की खोपड़ी दोनों ट्रक बीच में दबकर कुचल गयी। गनीमत इस बात की रही की आगे ट्रक खड़ी थी जिससे एक ही महिला की दुखद मौत होकर रह गई, यदि सामने ट्रक नहीं होती तो यह अनियंत्रित ट्रक सामने के घर में घुस जाती जिससे बहुत की मौत हो जाती, लेकिन फिर भी यह हादसा एक परिवार पर पहाड़ तोड़ दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक घटना में मृत महिला के तीन बेटा और एक बेटी है, जिनमें बेटी और एक बेटा का विवाह हो गया है लेकिन अभी भी कुछ बेटों का विवाह करना बाकी है। घटना के तुरंत बाद परिजनों ने वाराणसी शक्तिनगर मुख्यमार्ग को जाम कर दिया। घटना के बाद क्षेत्रीय पुलिस को सूचना दी गई। सूचना के तुरंत बाद सुकृत पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंचकर जांचकर आगे की कार्रवाई करने में जुट गई। वहीं सुकृत चौकी प्रभारी रविकांत मिश्र के द्वारा परिजनों को समझा बुझाकर शांत कराया गया तथा रोड जाम को हटाकर वाराणसी शक्तिनगर मुख्यमार्ग पर पुनः आवागमन को बहाल किया गया।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir