नलकूप संकट: मोकलपुर ढाब में सिंचाई ठप्प, ग्राम विकास अधिकारी ने झाड़ा पल्ला, विभाग पर दबाव

0
70

नलकूप संकट: मोकलपुर ढाब में सिंचाई ठप्प, ग्राम विकास अधिकारी ने झाड़ा पल्ला, विभाग पर दबाव
​वाराणसी। मोकलपुर ढाब क्षेत्र में नलकूप संख्या 566 NVG का स्टार्टर खराब होने से किसानों की सिंचाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। शिकायतकर्ता अनमोल सिंह द्वारा मामला उठाए जाने के बावजूद, मरम्मत न होने से किसान हताश हैं और फसलों पर सूखे का खतरा मंडरा रहा है।
किसानों के बयान
​राजेश यादव पहलवान: “फसलें पीली पड़ रही हैं। विभाग की लापरवाही से लाखों का नुकसान होगा।”
​विवेक यादव: “यह नलकूप हमारी जीवन रेखा है। शिकायत के बाद भी कोई अधिकारी झाँकने नहीं आया।”
​अखिलेश सिंह व अमित सिंह: “प्रशासन तत्काल ध्यान दे, वरना हमें बड़ा आंदोलन करना पड़ेगा।”
​🛑 कृषि विशेषज्ञ की चेतावनी
​काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) के कृषि विशेषज्ञ प्रदूम सिंह ने चेतावनी दी है: “सिंचाई में देरी से पैदावार 40% तक घट सकती है। यह युद्ध स्तर पर मरम्मत का मामला है।”
प्रधान ने पल्ला झाड़ा, जिम्मेदारी सिंचाई विभाग पर
​शिकायतकर्ता अनमोल सिंह के अनुसार, जब उन्होंने स्थानीय ग्राम विकास सहायक से बात की, तो सेक्रेटरी ने स्पष्ट कहा कि “इसकी जिम्मेदारी हमें नहीं दी गई है।”
​प्रधान के इस बयान ने यह स्पष्ट कर दिया है कि राजकीय नलकूप की मरम्मत की जिम्मेदारी अब पूरी तरह से सिंचाई विभाग की है। किसानों ने मांग की है कि सिंचाई विभाग तुरंत एक्शन लेते हुए नलकूप को चालू करवाए ताकि कृषि कार्य दोबारा शुरू हो सके।