अग्निवीर भर्ती रैली : गाज़ीपुर–मऊ के बाद अब 18 नवंबर को मिर्जापुर, भदोही व गोरखपुर के 1264 अभ्यर्थियों की बारी
छावनी स्थित रणबांकुरा स्टेडियम में सोमवार को अग्निवीर सेना भर्ती रैली के तहत गाज़ीपुर और मऊ जिलों के अभ्यर्थियों की चयन प्रक्रिया शांतिपूर्वक सम्पन्न हुई। सुबह से ही स्टेडियम परिसर में युवाओं की कतारें और उत्साह देखने को मिला।
*आज कुल 1235 अभ्यर्थियों (गाज़ीपुर 485, मऊ 750) को बुलाया गया था, जिनमें से 972 अभ्यर्थी उपस्थित हुए। निर्धारित दौड़ व शारीरिक परीक्षण के बाद 607 अभ्यर्थियों ने रन पास कर अगला चरण पार किया।*
उधर, भर्ती रैली के अगले चरण की तैयारियाँ भी पूरी कर ली गई हैं।18 नवंबर को मिर्जापुर जिले के सदर, लालगंज, मड़िहान, चुनार,भदोही जिले के सदर, ज्ञानपुर,औराई,और गोरखपुर जिले के खजनी तहसील के कुल 1264 अभ्यर्थियों की चयन प्रक्रिया आयोजित की जाएगी।
सेना और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा सभी व्यवस्थाओं की गहन मॉनिटरिंग की जा रही है, ताकि आगामी चरण भी सुचारु व सुरक्षित तरीके से सम्पन्न हो सके।





