Thursday, February 26, 2026

काशी सांसद संस्कृति कार्यक्रम में दिखी ग्रामीण बच्चों की निखरी हुई प्रतिभा

काशी सांसद संस्कृति कार्यक्रम में दिखी ग्रामीण बच्चों की निखरी हुई प्रतिभा

 

सांसद सांस्कृतिक प्रतियोगिता के तहत गंगापुर में बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी

 

राजातालाब।काशी सांसद सांस्कृतिक प्रतियोगिता गंगापुर इंटर कॉलेज में हुई। छात्रों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। यहां पर सांस्कृतिक प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य डॉक्टर श्री प्रकाश सिंह ने किया।इस दौरान उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से छात्रों की प्रतिभा में निखार आती है।कार्यक्रम का शुभारंभ कंपोजिट विद्यालय गंगापुर के छात्रों ने सरस्वती वंदना से की। अनुष्का और उसकी सहयोगियों ने ने सरस्वती वंदना पर नृत्य नाटिका प्रस्तुत किया। कंपोजिट विद्यालय बसन्त पट्टी के छात्राओं ने युगल गीत घनश्याम तुम काले हो पर सुंदर नृत्य किया। यही के छात्रों ने राजस्थानी लोक नृत्य भी प्रस्तुत किया। प्राथमिक विद्यालय गंजारी की छात्राओं ने कठपुतली नृत्य किया। गंगापुर कंपोजिट विद्यालयके छात्रों ने शिव तांडव की प्रस्तुति की। इस दौरान प्रणय सिंह,बसंत पट्टी की शिक्षिका सीमा,गंगापुर के तूबा,गंजारी की मीना, सुरेश, डॉक्टर अरुण सिंह,रतन शंकर सिंह,शीतला प्रसाद, हरकेश प्रसाद, सूरज विकास आदि उपस्थित रहे ।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir