
वाराणसी के चिरईगांव के सारनाथ स्थित जिला एवं शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित श्रुतिलेख प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय चंद्रावती की कक्षा 5 की प्रतिभाशाली छात्रा सेजल सोनकर ने श्रुतलेख स्पेल-बी प्रतियोगिता में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। प्रतियोगिता का जिला स्तरीय चरण डायट सारनाथ में आयोजित हुआ, जिसमें विभिन्न विद्यालयों के सैकड़ों बच्चों ने प्रतिभाग किया। डायट प्रवक्ता एवं परीक्षा के निर्णायक हरगोविंद पुरी ने बताया कि यह प्रतियोगिता तीन चरणों में सम्पन्न हुई । 8 नवंबर को विद्यालय स्तर,13 नवंबर को ब्लॉक स्तर,18 नवंबर को जिला स्तर प्रतियोगिता हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों विषयों में आयोजित की गई। इसमें कक्षा 1 से 5 तक प्राथमिक स्तर, तथा कक्षा 6 से 8 तक उच्च प्राथमिक स्तर के बच्चों ने अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के परिणाम
प्राथमिक स्तर कक्षा 1से 5 तक में
1. प्रथम — सेजल सोनकर
2. 2. द्वितीय — मुन्नू शुक्ला
3. तृतीय — अर्पित यादव
उच्च प्राथमिक स्तर कक्षा 6से 8 में 1. प्रथम — खुशी गिरी
2. द्वितीय — आलोक यादव
3. तृतीय — साक्षी पाल एवं प्रीति संयुक्त रूप से विद्यालय के प्राचार्य उमेश शुक्ला ने सभी विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में भाषा कौशल, आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है।
प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने में प्रवक्ता शालिनी उपाध्याय और अमित कुमार दुबे की महत्वपूर्ण भूमिका रही, वहीं अनुज कुमार श्रीवास्तव ने भी सहयोग प्रदान किया। इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी की लहर है और विद्यालय परिवार ने सेजल को आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएँ दी हैं।





