Saturday, April 18, 2026

शादी कार्ड बांटने जा रहे बाप,बेटा और उसका एक साथी सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल

वाराणसी चिरईगाँव.क्षेत्र के उमरहाँ पेट्रोल पंप के सामने कट पर गुरुवार दोपहर लगभग ढाई बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि रोहनिया के बेटावर निवासी छन्नू अपने बेटे और उसके साथी ओमप्रकाश निवासी मुस्काबाद के साथ अपने पुत्र के शादी का कार्ड बांटने मोटरसाइकिल से चौबेपुर की ओर जा रहा था। शादी से जुड़ी खुशी को साझा करने निकले तीनों ने सोचा भी नहीं था कि रास्ते में ऐसा हादसा उनका इंतजार कर रहा है।जैसे ही तीनों बाइक सवार उमरहाँ पेट्रोल पंप के आगे बने कट के पास मुड़ने लगा, उसी समय उसे बचाने के प्रयास में अचानक गाजीपुर की दिशा से तेज रफ्तार में आ रही मैजिक ने सीधे उनकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। भीषण टक्कर से बाइक सवार सड़क पर दूर तक जा गिरे और मैजिक अनियंत्रित होकर पलट गई।हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीण दौड़कर पहुंचे और घायलों को सड़क से हटाकर प्राथमिक उपचार दिया। तुरंत एंबुलेंस बुलाकर तीनों को चिरईगांव उपकेंद्र भेजा गया, जहां बाप,बेटे और उसके साथी की गंभीर हालत को देखते हुए तीनो को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।अवैध कट के कारण लगातार हो रहे हादसों को लेकर लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है, लेकिन फिर भी इस कट पर वाहनों की आवाजाही जारी रहने से दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir