Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

नेनवा ग्राम में थिंकर्स–एवोल्यूशन्स फाउंडेशन का सेवा कार्यक्रम, कपड़ा वितरण एवं दस्तावेज़ शिविर लगाने का आश्वासन

नेनवा ग्राम में थिंकर्स–एवोल्यूशन्स फाउंडेशन का सेवा कार्यक्रम, कपड़ा वितरण एवं दस्तावेज़ शिविर लगाने का आश्वासन

शहाबगंज ब्लॉक के नेनवा ग्राम में थिंकर्स–एवोल्यूशन्स फाउंडेशन द्वारा सामाजिक सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्था ने जरूरतमंद परिवारों के लिए कपड़ा वितरण कार्यक्रम संपन्न कराया, जिससे ग्रामीणों को राहत मिली।

ग्रामीणों में आवश्यक दस्तावेज़ों की कमी को देखते हुए फाउंडेशन ने बच्चों के जन्म प्रमाणपत्र और आधार कार्ड बनवाने हेतु जल्द ही दस्तावेज़ शिविर आयोजित करने का आश्वासन दिया। संस्था ने बताया कि आने वाले दिनों में शिविर लगाकर सभी लाभार्थियों की सहायता की जाएगी।

कार्यक्रम के दौरान
स्वयंसेवक — श्री अनुज पांडेय, श्री मनोज गुप्ता, श्री शिवा मिश्रा, श्री शिवम पाठक,
शिक्षक श्री कन्हैयालाल गुप्ता,
तथा संस्था के संस्थापक श्री करुणेश पांडेय
उपस्थित रहे और ग्रामीणों को मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान किया।

फाउंडेशन ने भविष्य में भी ऐसे जनसेवा कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।

 

चंदौली से तारकेश्वर पांडेय की एक रिपोर्ट

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir