Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

संविधान की बात युवाओं के साथ बच्छाव

प्रेस विज्ञप्ति

 

संविधान की बात युवाओं के साथ

बच्छाव

आज दिनांक 26 नवम्बर 2025 को

संविधान दिवस के अवसर पर पुरुषोत्तम जायसवाल इंटर कॉलेज करसड़ा और महामना मालवीय इंटर कालेज बच्छाव में छात्र-छात्राओं के साथ *सृजन सेवा ट्रस्ट* के सहयोग से *“संवैधानिक समाज निर्माण में युवाओं की भूमिका”* विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के विषय प्रवेश में वक्ताओं द्वारा कहा गया कि *युवा परिवर्तन के वाहक है* ।भारत आज अपना 76 वाँ संविधान दिवस मना रहा है।भारत को युवाओं का देश कहा जाता है लगभग 65% जनसंख्या 35 वर्ष से कम आयु की है। देश का भविष्य युवाओं के हाथों में निहित है। भारत एक विविधताओं वाला धर्म, भाषा, परंपरा और संस्कृति से समृद्ध देश है, और हमारा संविधान इन सभी विविधताओं को समान दृष्टि से देखता है। संविधान धर्म, जाति, लिंग या किसी भी प्रकार के भेदभाव को अस्वीकार करता है और सभी नागरिकों को समता, न्याय और समान अवसर की गारंटी देता है।

संविधान की प्रस्तावना पर विस्तृत चर्चा करते हुए वक्ताओं ने *सार्वभौमिकता, समाजवाद, लोकतंत्र, गणराज्य, न्याय और बंधुत्व* जैसे मूल्यों पर समझ बनाते हुए विशेष रूप से यह बताया गया कि जाति, धर्म, लिंग, वर्ग और आर्थिक स्थिति जैसे विभाजनों से ऊपर उठकर समाज में समता और बंधुत्व की भावना विकसित करना ही एक सशक्त राष्ट्र की पहचान है। प्रत्येक नागरिक विशेषकर युवाओं को संविधान में निहित मूल्यों को अपनाकर एक समतामूलक, प्रगतिशील और सशक्त राष्ट्र निर्माण के सृजन के लिए सक्रिय रूप से आगे आना चाहिए।

कार्यक्रम में पुरुषोत्तम जायसवाल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य लाल बहादुर यादव,प्राध्यापक आनंद कुमार सिंह, शेफाली और महामना मालवीय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य चंद्रमणि सिंह,प्रधानाध्यापक सुरेन्द्र बहादुर,जितेंद्र और *सृजन सेवा ट्रस्ट* से वक्ता के रूप में राजेश तथा रचना की भागीदारी रही।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir