‘धरोहर–द विरासत’ के रंगों में रंगा विंध्य वैली पब्लिक स्कूल, तेरहवां वार्षिक समारोह अतिथियों की उपस्थिति में धूमधाम से सम्पन्न
डवक बबुरी, मिर्जापुर। 26 नवम्बर 2025—विंध्य वैली पब्लिक स्कूल में आज तेरहवां वार्षिक समारोह अत्यंत उत्साह और सांस्कृतिक गरिमा के साथ मनाया गया। इस वर्ष समारोह का विशेष थीम “धरोहर – द विरासत” रहा, जिसने भारतीय संस्कृति, सभ्यता और परंपरा की भावपूर्ण झलक प्रस्तुत की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रो. ए. एन. राय (पूर्व कुलपति, नेहू एवं पूर्व निदेशक, नैक) तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. रमेश प्रताप सिंह (प्राचार्य, उदय प्रताप इंटर कॉलेज, वाराणसी) उपस्थित हुए। विद्यालय के चेयरमैन प्रो. मनोज सिंह ने पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र प्रदान कर अतिथियों का स्वागत किया।
समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने लोकनृत्य, नृत्य-नाटिका, स्किट और देशभक्ति कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुतियों से सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों की प्रतिभा और उत्साह ने पूरे माहौल को जीवंत कर दिया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनिल पांडेय और उप प्राचार्य शशिकांत राय ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसमें विद्यालय की उपलब्धियों, गतिविधियों और शैक्षणिक प्रगति का विस्तृत विवरण दिया गया।
कार्यक्रम का स्वागत वक्तव्य लीगल कंसल्टेंट श्री अजीत कुमार सिंह ने दिया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन एकेडमिक इंचार्ज श्री दिनेश कुमार द्विवेदी द्वारा किया गया।
समारोह में विद्यालय की निदेशक डॉ. विभा सिंह, कार्यकारी निदेशक श्री अजय सिंह, धीरज सिंह, आनंद सिंह, नीरज सिंह, प्रमोद सिंह सहित भारी संख्या में अभिभावक और छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन उत्साह, गर्व और सांस्कृतिक सौंदर्य के साथ हुआ, जो सभी के लिए यादगार बन गया।
चंदौली बबुरी से ~ शिवम् विश्वकर्मा की रिपोर्ट









