Saturday, April 18, 2026

दो महीने से लापता व्यापारी रोहित केशरी: परिजन व व्यापारी भड़के, प्रशासन से की तत्काल खोज की मांग

दो महीने से लापता व्यापारी रोहित केशरी: परिजन व व्यापारी भड़के, प्रशासन से की तत्काल खोज की मांग

बबुरी। कस्बे के युवा व्यापारी रोहित केशरी के रहस्यमय ढंग से लापता होने के करीब दो महीने बीत चुके हैं, लेकिन आज तक उनका कोई सुराग नहीं मिल सका है। लगातार बढ़ती बेचैनी और पुलिस की धीमी जांच से नाराज परिजनों व व्यापारियों ने बुधवार की शाम भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह के नेतृत्व में थाना पहुंचकर प्रभारी निरीक्षक सूर्य प्रकाश मिश्रा से विस्तृत बातचीत की और कार्रवाई तेज करने की मांग उठाई।

परिजनों ने पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण सीसीटीवी फुटेज भी सौंपे और कहा कि यदि पुलिस नामजद व्यक्तियों से कड़ाई से पूछताछ करे, तो रोहित का पता लगाना कठिन नहीं है। परिवार ने पुलिस को पहले ही अपहरण की आशंका जताते हुए तहरीर दी थी। उनका कहना है कि 27 सितंबर से लापता रोहित की तलाश में पुलिस की सुस्त रफ्तार से अनहोनी की आशंका बढ़ती जा रही है।

भाजपा नेता राणा प्रताप सिंह ने थाना प्रभारी से स्पष्ट कहा कि खोज में किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने पुलिस को विवेचना तेज करने और तत्काल ठोस कार्रवाई करने के निर्देश दिए, ताकि पीड़ित परिवार को राहत मिल सके।

कस्बे के व्यापारियों ने भी एकस्वर में कहा कि प्रशासन मामले को गंभीरता से लेकर रोहित को जल्द से जल्द खोजे। साथ ही चेतावनी दी कि यदि प्रगति नहीं दिखी तो वे आंदोलनात्मक कदम उठाने को बाध्य होंगे।

इस दौरान महेंद्र सेठ, सोनू केशरी, गोपाल जायसवाल, दिलीप, मुमताज, संदीप सिंह, संतोष सिंह, सुभाष सोनकर, राहुल, हैप्पी सिंह, गगन सिंह, अनुराग, अनिल सिंह समेत कई व्यापारी मौजूद रहे।

 

चंदौली बबुरी से ~ शिवम् विश्वकर्मा की रिपोर्ट 

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir