Sunday, April 19, 2026
No menu items!
No menu items!

95 बटालियन केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा वाहिनी मुख्यालय पहाड़ियां

95 बटालियन केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा वाहिनी मुख्यालय पहाड़ियां, वाराणसी में दिनांक 26/11/2025 को संविधान दिवस को संवैधानिक मूल्यों के राष्ट्रीय उत्सव के रूप में मनाया गया तथा भारतीय संविधान की प्रस्तावना को पढ़ कर इसकी शपथ ली गयी l

उक्त समारोह में वाहिनी के कमांडेंट श्री राजेश्वर एस बालापुरकर, द्वितीय कमान अधिकारी श्री राजेश कुमार सिंह और श्री आलोक कुमार, अन्य अधिकारियों तथा वाहिनी के कार्मिकों की उपस्थिति रही l

इसी क्रम में कमांडेंट 95 द्वारा उपस्थित सभी कार्मिकों को सम्बोधित करते हुये भारतीय संविधान की इतिहास व निर्माण के बारे में बिस्तारपूर्वक बताया गया तथा सामाजिक जीवन में इसके महत्व के बारे मे जानकारी दी गई l

साथ ही बताया गया की यह अवसर भारत द्वारा संवैधानिक मूल्यों और लोकतांत्रिक परंपराओं के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुनः पुष्टि का प्रतीक है जिसे सभी को अपनाना चाहिए l

अंत मे कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा की गई l

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir