Friday, August 21, 2026

“मिशन शक्ति 5.0: बबुरी थाना की एंटीरोमियो टीम ने छात्राओं और महिलाओं को दिया सुरक्षा का भरोसा”

 

“मिशन शक्ति 5.0: बबुरी थाना की एंटीरोमियो टीम ने छात्राओं और महिलाओं को दिया सुरक्षा का भरोसा”

 

चंदौली/बबुरी।

SP आदित्य लांघे के निर्देशन में थाना बबुरी की एंटीरोमियो टीम द्वारा मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के तहत महिलाओं और छात्राओं को सुरक्षा व अधिकारों के प्रति जागरूक करने का अभियान चलाया गया। टीम ने क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों पर पहुंचकर नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलम्बन से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर लोगों को जागरूक किया।

अभियान के दौरान महिला सुरक्षा को लेकर संचालित हेल्पलाइन नंबर—1090 (वीमेन पावर लाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन) आदि की विस्तृत जानकारी दी गई। टीम ने छात्राओं को बताया कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न या संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें। साथ ही यह भी आश्वासन दिया गया कि शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाएगी और त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

 

एंटीरोमियो टीम ने छात्राओं और महिलाओं को आत्मरक्षा के मूलभूत उपाय, मोबाइल में आवश्यक सुरक्षा फीचर्स, और साइबर क्राइम से बचाव के तरीकों के बारे में भी जानकारी प्रदान की। अभियान का उद्देश्य महिलाओं में सुरक्षा का भाव मजबूत करना और उन्हें साहस के साथ अपनी आवाज उठाने के लिए प्रेरित करना रहा।

 

स्थानीय लोगों ने पुलिस द्वारा चलाए जा रहे इस जागरूकता कार्यक्रम की सराहना की।

 

चंदौली बबुरी से ~शिवम् विश्वकर्मा की रिपोर्ट 

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir