वाराणसी में क्रिकेट प्रतियोगिता में सेलेक्शन करने के बहाने कोच ने नाबालिक बच्चे के साथ किया दुष्कर्म
वाराणसी. धर्म की नगरी अध्यात्म की नगरी काशी जहां लोग देश विदेश से दर्शन पूजा और मोक्ष पाने की तलाश में काशी जैसे जगह पर आते हैं आज इस धर्म की नगरी काशी में अप्राकृतिक यौन शोषण का मामला खुलकर सामने आया है भेलूपुर थाना क्षेत्र के नवाबगंज इलाके में रहने वाले एक 14 वर्षी और एक 15 वर्षी किशोर के साथ क्रिकेट कोच ने लखनऊ में सिलेक्शन करने के नाम पर मेडिकल टेस्ट करवाने के बहाने ले जाकर लगातार तीन दिन तक दुष्कर्म किया। दोनों बच्चों की तबीयत बिगड़ने पर शुक्रवार को मामले की जानकारी परिजनों को हुई। पीड़ित बच्चों की मां ने भेलुपुर थाने पर कोच गौतम के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने दोनों बच्चों का मेडिकल परीक्षण करवाया है। एक बच्चा सीएचएस स्कूल में कक्षा 9 में पढ़ाई करता है जबकि दूसरा बच्चा भदैनी स्थित आदर्श शिक्षा में कक्षा 9 में पढ़ाई करता हैं। दोनों साथ में क्रिकेट मैच का प्रैक्टिस करते थे। किशोरों ने बताया कि पहले एक किशोर के साथ कोच ने लखनऊ में सलेक्शन कराने और उसके पहले मेडिकल चेकअप करने के बहाने दुष्कर्म किया। फिर दूसरे किशोर के साथ लगातार तीन दिन तक दुष्कर्म करता रहा। पुलिस शिकायत पत्र मिलने के बाद कोच की तलाश में जुटी है। प्रभारी निरीक्षक भेलूपुर सुधीर त्रिपाठी ने बताया कि पीड़ित का शिकायत पत्र लेकर जांच कर प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। ऐसे लोग काशी की अखंडता को भी धूमिल कर रहे. पुलिस आरोपी के तलाश में जुटी हुई है और जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।





