Thursday, February 26, 2026

बनौली और पमटी में लगा ओटीएस बिजली कैंप: 12 उपभोक्ताओं ने कराया पंजीकरण, 1 ने किया अंतिम भुगतान

बनौली और पमटी में लगा ओटीएस बिजली कैंप: 12 उपभोक्ताओं ने कराया पंजीकरण, 1 ने किया अंतिम भुगतान

बबुरी/चंदौली।

बबुरी थाना क्षेत्र के बनौली और पमटी गांव में उत्तर प्रदेश सरकार की बिजली बिल राहत योजना वन टाइम सेटलमेंट (ओटीएस) के तहत विशेष पंजीकरण कैंप आयोजित किया गया। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण उपभोक्ताओं को बकाया बिजली बिलों में मिल रही सरकारी छूट का लाभ उपलब्ध कराना और समस्याओं का तत्काल समाधान देना था।

 

कैंप में कुल 12 उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराया, जबकि 1 उपभोक्ता ने अपने पुराने बकाया बिल का अंतिम भुगतान कर समस्या का निस्तारण कराया। इससे वर्षों से लंबित बिल विवादों से जूझ रहे ग्रामीणों को राहत मिली और समाधान उनके नजदीक ही उपलब्ध हो सका।

 

कैंप को सफल बनाने में बबुरी पावर हाउस के जेई प्रदीप कुमार यादव, एसडीओ अमर सिंह पटेल और कर्मचारी सोनू केशरी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अधिकारियों ने ग्रामीणों को ओटीएस योजना के तहत सरचार्ज, ब्याज और मूलधन में दी जा रही छूट की जानकारी दी तथा पंजीकरण प्रक्रिया को सरल तरीके से समझाया। साथ ही अधिक से अधिक उपभोक्ताओं से योजना का लाभ लेने की अपील की।

 

ग्रामीणों ने बिजली विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि गांव में कैंप लगने से उन्हें दूर जाने की जरूरत नहीं पड़ी और सुविधाएं उनके दरवाजे पर ही मिल गईं। यह प्रयास उपभोक्ताओं को राहत देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

 

चंदौली बबुरी से ~ शिवम् विश्वकर्मा की रिपोर्ट 

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir