Friday, August 21, 2026

चंदौली से बड़ी खबर: 21 दिन से लापता सोनू कुमार बिंद, परिजनों की बढ़ी चिंता — दोस्तों से होगी पूछताछ, पुलिस जांच में जुटी

चंदौली से बड़ी खबर: 21 दिन से लापता सोनू कुमार बिंद, परिजनों की बढ़ी चिंता — दोस्तों से होगी पूछताछ, पुलिस जांच में जुटी

 

चंदौली जनपद के बबुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कर्मा से एक चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां सोनू कुमार बिंद पिछले 21 दिनों से लापता हैं। सोनू की पत्नी सीमा कुमारी ने बताया कि 16 नवंबर 2025 को सोनू अपने दोस्तों के साथ घर से निकले थे, जिसके बाद से वह अब तक वापस नहीं लौटे। इतने लंबे समय तक कोई सूचना न मिलने से परिवार का दर्द और चिंता लगातार बढ़ती जा रही है।

 

परिजनों ने अपनी ओर से हर संभव जगह खोजबीन की, लेकिन किसी भी तरह का कोई सुराग हाथ नहीं लगा। मजबूर होकर सीमा कुमारी ने बबुरी थाने में लिखित एप्लिकेशन देकर मदद की मांग की। मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना बबुरी प्रभारी सूर्य प्रकाश मिश्रा ने कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

 

थाना प्रभारी मिश्रा ने बताया कि पुलिस जल्द ही सोनू के साथ गए दोस्तों को पकड़कर पूछताछ करेगी, ताकि यह पता लगाया जा सके कि आखिरी बार सोनू कहाँ और किस स्थिति में देखा गया था। उन्होंने आश्वस्त किया कि पुलिस पूरी गंभीरता के साथ मामले की जांच कर रही है और सोनू कुमार बिंद जल्द बरामद किए जाएंगे।

पुलिस टीम मोबाइल लोकेशन, संभावित ठिकानों और स्थानीय स्रोतों से भी जानकारी इकट्ठा कर रही है। वहीं, क्षेत्र में इस घटना को लेकर लोगों में चिंता का माहौल है। परिवार प्रशासन से उम्मीद कर रहा है कि बीते 21 दिनों से लापता सोनू जल्द से जल्द सुरक्षित घर वापस लौट आए।

चंदौली बबुरी से ~ शिवम् विश्वकर्मा की रिपोर्ट 

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir