रीवा में RDM & Team Fighter का भव्य 1st Anniversary Celebration सफलतापूर्वक सम्पन्न
रविवार को रीवा (मध्य प्रदेश) के प्रसिद्ध SPS Inn होटल में रिद्धि डायनमिक मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड (RDM) द्वारा आयोजित RDM & Team Fighter Present – 1st Anniversary Celebration कार्यक्रम शानदार माहौल के बीच सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में टीम फाइटर की पहली वर्षगांठ को यादगार बनाने के लिए शहर व आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत में कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर Er. गोविन्द नारायण मिश्रा (GN Mishra Sir) का जोरदार स्वागत किया गया। लगभग 20 वर्षों के अनुभव वाले मिश्रा जी न केवल डायरेक्ट सेलिंग और रियल एस्टेट से जुड़े हैं, बल्कि एक सक्षम कॉरपोरेट ट्रेनर भी हैं। वे RDM के प्रशिक्षण कार्यक्रमों का नेतृत्व कर टीमों को दिशा प्रदान करते हैं। कार्यक्रम में उनके आगमन ने माहौल में और अधिक ऊर्जा व जोश भर दिया।
सेमिनार में विशेष अतिथि के रूप में Mr. संतोष गुप्ता, विनय सर, पारस नाथ गुप्ता, जी.पी. मिश्रा सर, करण सर, Mr. परवेज, राजीव भारती सर, नीरज सोनी सर, शिवकुमार पाठक सर सहित कई सम्मानित हस्तियाँ मौजूद रहीं। सभी अतिथियों ने RDM की उपलब्धियों और टीम फाइटर की मेहनत की सराहना की।
अपने संबोधन में MD GN मिश्रा ने कहा कि “जो लोग RDM Pvt. Ltd. के साथ टिककर, लगन और अनुशासन के साथ काम करते हैं, उन्हें सफलता से कोई नहीं रोक सकता।” उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि आने वाले समय में कंपनी और मजबूत होकर सभी टीमों को बेहतर अवसर प्रदान करेगी।
कार्यक्रम के अंत में उन्होंने संदेश दिया—“स्वस्थ भारत, सफल भारत”, और सभी सदस्यों ने मिलकर RDM को रीवा ही नहीं, बल्कि पूरे भारत में मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
टीम फाइटर द्वारा मनाया गया यह जश्न न सिर्फ एक वर्ष का उत्सव था, बल्कि आने वाली नई ऊँचाइयों के प्रति विश्वास और हौसले का प्रतीक भी बना।
चंदौली बबुरी से ~ शिवम् विश्वकर्मा की रिपोर्ट







