Thursday, February 26, 2026

जनपद चंदौली में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का आगाज 391 जोड़ो की सादी होगी आयोजित

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना जनपद के सभी विकाश खंडों में होगा आयोजन

जिला समाज कल्याण अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि दिनांक 12 दिसम्बर, 2025 को चहनियां एवं धानापुर विकास खण्ड परिसर में 46-46 विवाह हेतु जोड़ों की, सकलडीहा विकास खण्ड में 50 जोड़ों की न्यू कृष्णा गार्डेन मैरेज लॉन तेन्दुई, सकलडीहा, चन्दौली में, विकास खण्ड परिसर नौगढ़ में 25 जोड़ों की, विकास खण्ड परिसर शहाबगंज में 50 जोड़ों की, विकास खण्ड परिसर चकिया में 49 जोड़ों की, विकास खण्ड परिसर नियमताबाद में 25 जोड़ों की, विकास खण्ड सदर के माँ शारदा मंगल वाटिका लॉन चन्दौली में 50 जोड़ों की एवं विकास खण्ड परिसर बरहनी में 50 जोड़ों की दिनांक 13 दिसंबर, 2025 को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।

यूपी सरकार की महत्वाकांक्षी पहल, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना इस साल फिर सुर्खियों में है। योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों को शादी के लिए सीधे वित्तीय सहायता दी जाती है। अभी तक प्रति कन्यादान ₹51,000 की मदद मिलती थी, लेकिन नई घोषणा के अनुसार इस राशि को बढ़ाकर ₹1 लाख कर दिया गया है- जिसमें ₹60,000 सीधे कन्या के खाते में, ₹25,000 मूल्य के गृहस्थी सामान और ₹15,000 आयोजन खर्च शामिल हैं’।

कैसे मिलेगा लाभ?

पात्रता: उत्तर प्रदेश के मूल निवासी,

वार्षिक पारिवारिक आय ₹2 लाख से कम, लड़की की उम्र 18 साल और लड़के की उम्र 21 साल से अधिक होनी चाहिए।

आब्जेक्टिवः आर्थिक तंगी के कारण किसी भी बेटी की शादी में रुकावट न आए, यह सुनिश्चित करना।

अभियानः इच्छुक परिवार

cmsvy.upsdc.gov.in पर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं; आधार-लिंक्ड मोबाइल पर OTP से वैरिफिकेशन होता है

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir