Sunday, April 19, 2026

भटरवल व कोदो चाक में ओटीएस कैंप लगा; 12 उपभोक्ता हुए पंजीकृत, 3 ने किया अंतिम भुगतान

 

भटरवल व कोदो चाक में ओटीएस कैंप लगा; 12 उपभोक्ता हुए पंजीकृत, 3 ने किया अंतिम भुगतान

 

बबुरी/चंदौली।

बबुरी थाना क्षेत्र के भटरवल और कोदो चाक गांव में उत्तर प्रदेश सरकार की बिजली बिल राहत योजना वन टाइम सेटलमेंट (ओटीएस) के तहत विशेष पंजीकरण कैंप आयोजित किया गया। इस कैंप का उद्देश्य ग्रामीण उपभोक्ताओं को बकाया बिजली बिलों पर दी जा रही छूट का लाभ आसानी से उपलब्ध कराना और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करना था।

कैंप में कुल 12 उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराया, जबकि 3 उपभोक्ताओं ने अपने बकाया बिल का अंतिम भुगतान कर विवादों से मुक्ति पाई। इससे कई परिवारों को लंबे समय से लंबित बिलों के बोझ से राहत मिली और समाधान उनके गांव में ही उपलब्ध हो सका।

 

कैंप को सफल बनाने में बबुरी पावर हाउस के जेई प्रदीप कुमार यादव, एसडीओ अमर सिंह पटेल और कर्मचारी सोनू केशरी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अधिकारियों ने ग्रामीणों को ओटीएस योजना के तहत सरचार्ज, ब्याज और मूलधन में दी जा रही छूट की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही उन्हें सरल प्रक्रिया में पंजीकरण कर लाभ प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।

 

ग्रामीणों ने कहा कि बिजली विभाग द्वारा गांव में कैंप लगाने से उन्हें कहीं बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ी और सारी सुविधाएं उनके दरवाजे पर ही मिल गईं। यह प्रयास उपभोक्ताओं को राहत देने और सरकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुँचाने की दिशा में एक सराहनीय कदम माना जा रहा है।

चंदौली बबुरी से : शिवम् विश्वकर्मा की रिपोर्ट 

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir