Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

अंतरराष्ट्रीय बाल कुश्ती में स्वर्ण जीतकर लौटे विशाल पाल का चकिया में जोरदार स्वागत 

अंतरराष्ट्रीय बाल कुश्ती में स्वर्ण जीतकर लौटे विशाल पाल का चकिया में जोरदार स्वागत 

चकिया।

अमरा उत्तरी (विकासखंड चकिया) के निवासी युवा पहलवान विशाल पाल ने अंतरराष्ट्रीय बाल कुश्ती प्रतियोगिता (48 किग्रा वर्ग) में स्वर्ण पदक जीतकर पूरे प्रदेश और क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज, गोरखपुर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय विद्यालयी खेल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए उन्होंने न सिर्फ स्वर्ण पदक बल्कि प्रशस्ति पत्र भी अपने नाम किया।

प्रतियोगिता से लौटने पर जब विशाल पाल चकिया पहुँचे, तो उनका भव्य स्वागत किया गया। भाजपा नेता दीपक चौहान के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने ढोल–नगाड़ों, फूल मालाओं और जोशीले नारों के साथ विजेता खिलाड़ी का गर्मजोशी से स्वागत कर उनके उत्साह को दोगुना कर दिया। स्थानीय लोगों ने विशाल की इस उपलब्धि को पूरे गांव और जिले के लिए गर्व का क्षण बताया।

 

स्वागत समारोह के दौरान पंकज सोनकर, अभिषेक यादव, हिमांशु विश्वकर्मा, शिवम जायसवाल, अमन दुबे, संजू सोनकर, विपुल यादव और राजू चौहान सहित कई युवा उपस्थित रहे।

चंदौली बबुरी से ~ शिवम् विश्वकर्मा की रिपोर्ट 

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir