Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

पिंटू बना मुन्ना भाई एम बी बी एस सीएमओ वाई के राय ने साधी चुप्पी

🌶️पिंटू बना मुन्ना भाई M B B S: स्वास्थ्य विभाग की सील को ठेंगा! मरीज़ों की जान दांव पर, क्या CMO साहब ने चुप्पी साध ली है?🤫
चंदौली/चकिया। हड़कंप! चंदौली जनपद के चकिया क्षेत्र का हाजीपुर गांव इन दिनों एक ऐसे ‘मुन्ना भाई’ डॉक्टर की वजह से सुर्खियों में है, जिसने स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई को मज़ाक बनाकर रख दिया है। हम बात कर रहे हैं पिंटू डॉक्टर की, जिसका अवैध क्लिनिक एक हफ्ते पहले ही डॉक्टर विकास कुमार सिन्हा ने ताला लगाकर सील कर दिया था।
सील की गई क्लिनिक के बगल पड़ोसी शटर से ‘अवैध क्लिनिक’ शुरू कर दिया और पिंटू डॉक्टर ने दिखा दिया कि वह कितना मनबढ़ है! सीलिंग की कार्रवाई को चुनौती देते हुए, इस बिना डिग्री वाले झोलाछाप ने उसी जगह के बगल वाला शटर खोला और अपना ‘अवैध क्लिनिक’ बेखौफ होकर फिर से शुरू कर दिया है!
खतरा बरकरार: इस कदम से अब भी मासूम मरीज़ों की जान पर गंभीर खतरा बना हुआ है, क्योंकि ये ‘डॉक्टर’ बिना किसी कानूनी मान्यता या मेडिकल ज्ञान के लोगों का इलाज कर रहा है।
सवाल-दर-सवाल: स्वास्थ्य विभाग की सील का क्या औचित्य रहा? क्या पिंटू डॉक्टर को किसी ऊपरी शक्ति का संरक्षण प्राप्त है जो वह इतनी बड़ी कार्रवाई के बाद भी डरा नहीं?
🤫 CMO साहब ‘मौनव्रत’ पर क्यों?*
चौंकाने वाली बात यह है कि पिंटू डॉक्टर अकेला नहीं है। सूत्रों के अनुसार, पूरे चंदौली जनपद में ऐसे दर्जनों ‘मुन्ना भाई’ बिना किसी रोक-टोक के अवैध क्लिनिक चलाकर लोगों की ज़िंदगियों से खेल रहे हैं।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि चंदौली के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) वाई के राय इन गंभीर और जानलेवा अवैध गतिविधियों की जानकारी होने के बावजूद मौन क्यों हैं?
क्या सीएमओ का यह ‘मौनव्रत’ किसी बड़ी लापरवाही का संकेत है या फिर इस अवैध कारोबार पर उनकी आँखें जानबूझकर मूंद ली गई हैं? जनता जानना चाहती है कि आखिर कब स्वास्थ्य विभाग जागेगा और इन यमदूतों पर कड़ी कार्रवाई करेगा, इससे पहले कि कोई बड़ी अनहोनी हो जाए!

चंदौली से परीक्षित उपाध्याय की रिपोर्ट

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir