लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ में एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है, जो दोपहर 3: 30 बजे एनेक्सी भवन में शुरू होगी।
इस बैठक में सभी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और राज्य मंत्री शामिल होंगे। इसके अलावा, मुख्य सचिव, अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव और विभागीय सचिव भी मौजूद रहेंगे।
बैठक का मुख्य उद्देश्य विकास योजनाओं, वित्तीय स्वीकृतियों और शिलान्यास/उद्घाटन प्रस्तावों की समीक्षा करना है। सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे बैठक शुरू होने से कम से कम 15 मिनट पहले पहुंचें, ताकि कार्यवाही सुचारू रूप से चल सके।





