Saturday, April 18, 2026

गहना कोठी का वार्षिक लकी ड्रा महोत्सव सम्पन्न, अर्टिगा कार जीतकर मछलीशहर की रेशमा बनीं प्रथम विजेता

गहना कोठी का वार्षिक लकी ड्रा महोत्सव सम्पन्न, अर्टिगा कार जीतकर मछलीशहर की रेशमा बनीं प्रथम विजेता

 

जौनपुर। शहर के प्रतिष्ठित आभूषण प्रतिष्ठान गहना कोठी द्वारा आयोजित वार्षिक लकी ड्रा महोत्सव रविवार को राजमहल (राजा हवेली) में भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ। इस आयोजन में हजारों की संख्या में ग्राहक, गणमान्य नागरिक, व्यापारी वर्ग एवं मीडिया प्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम का माहौल उत्साह, उमंग और उल्लास से सराबोर नजर आया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश टंडन एवं प्रतिष्ठान के अधिष्ठाता विवेक सेठ ‘मोनू’, विनित सेठ, विशाल सेठ एवं विपिन सेठ द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।

 

मुख्य अतिथि दिनेश टंडन ने अपने संबोधन में कहा कि गहना कोठी आज ग्राहकों के बीच विश्वास, गुणवत्ता और पारदर्शिता का मजबूत प्रतीक बन चुकी है। यही वजह है कि न सिर्फ जौनपुर बल्कि आसपास के जनपदों से भी लोग यहां आभूषणों की खरीदारी के लिए आते हैं। उन्होंने कहा कि गहना कोठी समय के साथ ग्राहकों की पसंद और जरूरत को ध्यान में रखते हुए नए डिजाइन और किफायती रेंज उपलब्ध कराकर अपनी अलग पहचान बनाए हुए है।

 

लकी ड्रा के विजेताओं में खुशी की लहर

लकी ड्रा में प्रथम पुरस्कार मारुति सुजुकी अर्टिगा कार मछलीशहर निवासी रेशमा को मिला। जैसे ही उनका नाम घोषित हुआ, पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

द्वितीय पुरस्कार के रूप में चार होंडा बाइक कंचन, श्रद्धा, शीला पाठक एवं सुषमा पाठक (गुलरघाट) को प्रदान की गईं।

तृतीय पुरस्कार के तहत चार स्कूटी कमलेश यादव, अंकित गौतम, अंशुल लता एवं आकाश यादव को मिलीं।

चतुर्थ पुरस्कार के रूप में पांच वाशिंग मशीन दीनानाथ सिंह, प्रीति सिंह, अमरनाथ शर्मा, श्रेष्ठी सिंह एवं मोहम्मद अशजद को दी गईं।

वहीं पांचवां पुरस्कार 50 भाग्यशाली ग्राहकों को इंडक्शन चूल्हा के रूप में प्रदान किया गया।

 

पुरस्कार प्राप्त करते ही सभी विजेताओं के चेहरे खुशी से खिल उठे और आयोजन स्थल पर जश्न का माहौल बन गया।

 

15 दिसंबर से नई स्कीम होगी शुरू

इस अवसर पर फर्म के अधिष्ठाता विवेक सेठ ‘मोनू’ ने कहा कि गहना कोठी की शुरुआत कोतवाली चौराहा स्थित पुराने शोरूम से हुई थी और आज ग्राहकों के अटूट विश्वास के चलते यह एक बड़े परिवार का रूप ले चुकी है। उन्होंने जानकारी दी कि 15 दिसंबर 2025 से नई स्कीम की शुरुआत की जा रही है, जिसके तहत प्रत्येक 10 हजार रुपये की खरीद पर कूपन दिया जाएगा।

 

वहीं विनित सेठ ने बताया कि गहना कोठी में सोने की हॉलमार्क ज्वेलरी, रत्न एवं चांदी के आभूषणों की विशाल और आकर्षक श्रृंखला उपलब्ध है। साथ ही प्रतिष्ठान पर कैरेट मीटर की सुविधा भी दी गई है, जिससे ग्राहकों का भरोसा और मजबूत हुआ है।

 

कार्यक्रम का संचालन हर्षित गुप्ता ने कुशलतापूर्वक किया। इस अवसर पर हर्षित सेठ, आयुष सेठ, हार्दिक सेठ, उज्जवल सेठ, ओम सेठ सहित गहना कोठी परिवार के सभी सदस्य एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

कुल मिलाकर, गहना कोठी का यह वार्षिक लकी ड्रा महोत्सव न सिर्फ ग्राहकों के लिए यादगार रहा, बल्कि विश्वास और पारदर्शिता के साथ व्यापार की एक मिसाल बनकर सामने आया।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir