Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

up18newslive का असर: वाराणसी के ग्रामीण इलाकों में जलने लगे अलाव, लेखपाल ओम प्रकाश ने संभाली कमान

वाराणसी (चिरईगांव)। वाराणसी में कड़ाके की ठंड और शीतलहर को देखते हुए up 18न्यूज़ लाइव द्वारा प्रमुखता से उठाई गई खबर का बड़ा असर हुआ है। खबर प्रकाशित होने के बाद राजस्व विभाग तत्काल सक्रिय हुआ और क्षेत्र के प्रमुख बाजारों में अलाव जलाने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।

जालूपुर बाजार में लेखपाल ने खुद संभाली व्यवस्था

खबर का संज्ञान लेते हुए क्षेत्रीय लेखपाल ओम प्रकाश ने जालूपुर बाजार सहित अन्य सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराई। उन्होंने खुद मौके पर मौजूद रहकर लकड़ियों के वितरण और अलाव जलवाने की मॉनिटरिंग की।

इस दौरान लेखपाल ओम प्रकाश ने स्थानीय लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि:

“सरकार और शासन द्वारा जनहित में जो भी निर्देश दिए गए हैं, हम उनका अक्षरशः पालन कर रहे हैं। ठंड से बचाव के लिए जो भी आवश्यक कदम हैं, उन्हें जल्द से जल्द पूर्ण किया जा रहा है ताकि किसी भी नागरिक को समस्या न हो।”

इन क्षेत्रों में भी जली राहत की आग

प्रशासनिक सक्रियता के बाद उमरहा, गोरा कला, भगतुआ बाजार और जालुपुर के मुख्य तिराहों पर अलाव जलने लगे हैं। इन स्थानों पर देर शाम तक काम करने वाले मजदूरों, दुकानदारों और राहगीरों को अब ठिठुरन से राहत मिल रही है।

स्थानीय लोगों ने सराहा

जालूपुर बाजार के व्यापारियों और ग्रामीणों ने लेखपाल ओम प्रकाश की त्वरित कार्यशैली और UP18 न्यूज़ लाइव की रिपोर्टिंग की सराहना की। लोगों का कहना है कि प्रशासन की इस सक्रियता से गरीब और बेसहारा लोगों को इस हाड़ कंपाने वाली ठंड में बहुत बड़ा सहारा मिला है।

राजस्व विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि आगामी दिनों में यदि ठंड और बढ़ती है, तो अलाव के पॉइंट (स्थानों) की संख्या और बढ़ाई जाएगी।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir