Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

वाराणसी: युवाओं के श्रमदान से आसान हुई बच्चों की राह; क्षत्रिय महासभा व ग्राम प्रधान के सहयोग से बनी पुलिया

वाराणसी: युवाओं के श्रमदान से आसान हुई बच्चों की राह; क्षत्रिय महासभा व ग्राम प्रधान के सहयोग से बनी पुलियावाराणसी (चौबेपुर): विकास की बाट जोह रहे वाराणसी के चौबेपुर क्षेत्र के अंबा-मोकलपुर मार्ग पर प्रशासन की अनदेखी के बीच ग्रामीणों ने आत्मनिर्भरता की अनूठी मिसाल पेश की है। प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी आवागमन की समस्या को देखते हुए क्षत्रिय महासभा युवा टीम (वाराणसी जोन) के अध्यक्ष अश्विनी सिंह उर्फ रामबाबू और ग्राम प्रधान प्रतिनिधि भास्कर कनौजिया के संयुक्त नेतृत्व में युवाओं ने श्रमदान कर अस्थाई पुलिया का निर्माण कराया।

अश्विनी सिंह और भास्कर कनौजिया की पहल लाई रंग

क्षेत्रीय जनता लंबे समय से इस मार्ग पर पुलिया निर्माण की मांग कर रही है। अश्विनी सिंह उर्फ रामबाबू के अथक प्रयासों और सहयोग ने इस कार्य में नई ऊर्जा फूँकी, जिससे ग्रामीणों का हौसला बढ़ा और यह कार्य संभव हो पाया। प्रधान प्रतिनिधि भास्कर कनौजिया ने बताया कि स्कूली बच्चों और आम जनमानस को पानी में घुसकर न जाना पड़े, इसके लिए ह्युम पाइप डालकर मार्ग को बहाल किया गया है।

युवाओं की टोली ने बहाया पसीना

इस सेवा कार्य में गांव के युवा वर्ग ने कंधे से कंधा मिलाकर काम किया। श्रमदान करने वाली टीम में मुख्य रूप से निम्नलिखित युवा शामिल रहे:

हरेंद्र यादव, सुनील कुमार, अरविन्द निषादराहुल निषाद, पिंटू निषाद, मोहित निषाद एवं मनोज प्रदुमअन सिंह अमित सिंह गणेश सिंह कार्तिक सिंह लोरीक यादव भरत यादव

सर्वे के बावजूद काम अधर में, ग्रामीणों में रोष

प्रधान प्रतिनिधि ने प्रशासन पर निशाना साधते हुए कहा कि इस स्थान पर ‘छलका पुलिया’ के निर्माण हेतु सर्वे की प्रक्रिया पहले ही पूरी हो चुकी है, लेकिन शासन स्तर पर बजट या स्वीकृति न मिलने के कारण कार्य रुका हुआ है। अश्विनी सिंह ने मांग की है कि सरकार और संबंधित विभाग जल्द से जल्द पक्की पुलिया का निर्माण कराएं ताकि ग्रामीणों को हर साल इस तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

ग्रामीणों का कहना है कि यह पुलिया न केवल मोकलपुर बल्कि आसपास के कई गांवों के लिए लाइफलाइन है, और इसके स्थाई निर्माण से शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir