
चंदौली बबुरी से ~शिवम् विश्वकर्मा की रिपोर्ट
चंदौली जनपद के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विधानसभा क्षेत्र में आज विकास की एक महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत हुई। क्षेत्रीय विधायक मा. रमेश चंद्र जायसवाल ने बबुरी मार्ग से गौरी बाया काली माता मंदिर तक जाने वाली सड़क के मरम्मत कार्य का विधिवत शिलान्यास किया।
इस परियोजना को 27 मार्च 2025 को ही स्वीकृति मिल चुकी थी, जबकि आज मौके पर पहुंचकर कार्य की औपचारिक शुरुआत कर दी गई। लगभग 1.70 किलोमीटर लंबी इस सड़क के नवीनीकरण पर 19.24 लाख रुपये की लागत आएगी। यह मार्ग स्थानीय आवागमन के साथ-साथ धार्मिक दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि इसी रास्ते से श्रद्धालु काली माता मंदिर तक पहुंचते हैं।
लंबे समय से खराब स्थिति में पड़ी इस सड़क पर चलना स्थानीय नागरिकों, राहगीरों और श्रद्धालुओं के लिए परेशानी भरा हो गया था। मार्ग के मरम्मत कार्य शुरू होने से लोगों में राहत और उम्मीद दोनों बढ़ी हैं।
शिलान्यास कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विधायक रमेश जायसवाल ने कहा—
“क्षेत्र की बुनियादी सुविधाओं का विकास हमारी प्राथमिकता है। जनता की मांग के अनुरूप हर आवश्यक कार्य समयबद्ध तरीके से कराया जा रहा है।”
स्थानीय लोगों ने सड़क मरम्मत कार्य की शुरुआत पर खुशी जताई और आशा व्यक्त की कि यह मार्ग समय पर बनकर तैयार होगा तथा क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेगा।
चंदौली बबुरी से ~शिवम् विश्वकर्मा की रिपोर्ट





