Saturday, April 18, 2026

चंदौली में किन्नरों के घर बम धमाका केस: तीन आरोपी गिरफ्तार, दो मुख्य अभियुक्त फरार, शराब पार्टी में रची गई थी साजिश

चंदौली में किन्नरों के घर बम धमाका केस: तीन आरोपी गिरफ्तार, दो मुख्य अभियुक्त फरार, शराब पार्टी में रची गई थी साजिश

चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के मोहरगंज में किन्नरों के घर हुए बम धमाके के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक स्कॉर्पियो वाहन और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है। हालांकि इस सनसनीखेज मामले के दो मुख्य आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।

एसपी आदित्य लांघे और एएसपी अनंत चंद्रशेखर के निर्देशन में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, बीते दिनों मोहरगंज में किन्नरों के घर बम धमाका कर जानलेवा हमला किया गया था। इस मामले में खुशबू किन्नर की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था।

जांच के दौरान बलुआ पुलिस ने तिरगावां के पास से मनोज कुमार, विशाल उर्फ शालू और मनीष को गिरफ्तार किया। वहीं, मुख्य आरोपी अभिषेक सिंह और विकास सिंह अभी फरार चल रहे हैं, जिनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

पुलिस ने बताया कि घटना वाली रात विकास सिंह के घर शराब पार्टी आयोजित की गई थी, जहां बम धमाके की साजिश रची गई। गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों के कब्जे से स्कॉर्पियो वाहन (संख्या UP62AQ9777) और विस्फोटक उपकरण बरामद किए गए हैं।

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, विशाल उर्फ शालू के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जबकि मनोज कुमार और मनीष का भी आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस ने तीनों अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस पूरी कार्रवाई में थानाध्यक्ष अतुल कुमार, उपनिरीक्षक सुभाष कुमार गौतम, हेड कांस्टेबल राजबहादुर सरोज, कांस्टेबल अनुराग गुप्ता और कांस्टेबल अल्ताफ अहमद की अहम भूमिका रही।

चंदौली बबुरी से ~ शिवम् विश्वकर्मा की रिपोर्ट 

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir