भाजपा नेता शुभम मोदनवाल के नेतृत्व में सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती

चकिया (चंदौली)। नगर पंचायत चकिया वार्ड नंबर पांच में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती कार्यक्रम का आयोजन भाजपा नेता शुभम मोदनवाल के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला महामंत्री उमाशंकर सिंह ने एवं अध्यक्षता चकिया नगर पंचायत अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव ने की।
कार्यक्रम की शुरुआत अटल बिहारी वाजपेई जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके उपरांत अटल जी के जीवन, राजनीतिक यात्रा एवं राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान पर चर्चा किया गया
इस अवसर पर जिला महामंत्री उमाशंकर सिंह ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई जी भारतीय राजनीति के ऐसे महान राष्ट्रनेता थे जिन्होंने सिद्धांत, मर्यादा और राष्ट्रहित को सदैव सर्वोपरि रखा।
चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव ने कहा कि अटल जी का व्यक्तित्व सर्वसमावेशी था। उनका विचार और आदर्श आज भी प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए मार्गदर्शक है।
सभासद रवि गुप्ता ने अपने वक्तव्य में कहा कि अटल बिहारी वाजपेई जी का जीवन सादगी, सेवा और सुशासन का प्रतीक था। उनके विचार आज के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
वहीं भाजपा नेता दीपक चौहान ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई जी ने भारत को वैश्विक मंच पर सशक्त पहचान दिलाई और मजबूत नेतृत्व प्रदान किया।
कार्यक्रम के दौरान चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव, जिला महामंत्री उमाशंकर सिंह , सभासद रवि गुप्ता, भाजपा नेता शुभम मोदनवाल,दीपक चौहान, सुशील पांडे, विवेक कुमार एवं राजू चौहान मौजूद रहे।
चंदौली से ~ परीक्षित उपाध्याय की एक रिपोर्ट






