मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नगर पालिका परिषद पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के वार्ड नंबर 3 नई बस्ती में विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। जनहित को प्राथमिकता देते हुए क्षेत्रीय विधायक रमेश जायसवाल ने अपनी विधायक विकास निधि से 15 लाख 5 हजार रुपये की लागत से निर्मित दो सड़कों का लोकार्पण स्थानीय देवतुल्य जनता के हाथों कराया।
कार्यक्रम के दौरान विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि इन दोनों सड़कों के निर्माण से वार्ड की जनता को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। लंबे समय से क्षेत्रवासियों को टूटी सड़कों की समस्या का सामना करना पड़ रहा था, जिसका समाधान अब हो गया है। उन्होंने कहा कि जनता की मूलभूत सुविधाओं और आवश्यकताओं को पूरा करना ही उनकी पहली प्राथमिकता है। विधायक ने आश्वस्त किया कि विकास कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी और क्षेत्र का समग्र विकास ही उनका संकल्प है।
लोकार्पण कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों की बड़ी उपस्थिति देखने को मिली। इस अवसर पर क्षेत्रीय सभासद राजेश चौहान, डॉ. प्रवीण गुप्ता, मुन्ना सिंह, दीपक जायसवाल, लक्ष्मण प्रसाद, अवधेश जायसवाल, डॉ. रूबी गुप्ता, पूनम देवी, सुमन देवी, संतोष जायसवाल, सत्यप्रकाश जायसवाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
वहीं विधायक प्रतिनिधि संजय कनौजिया ने भी कार्यक्रम में उपस्थित रहकर विकास कार्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
स्थानीय निवासियों ने इस सड़क निर्माण कार्य के लिए विधायक का आभार जताते हुए कहा कि इससे क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी और दैनिक जीवन में काफी सुधार आएगा।
चंदौली बबुरी से ~ शिवम् विश्वकर्मा की रिपोर्ट






