Thursday, February 26, 2026

बबुरी पुलिस की सराहनीय कार्रवाई : चोरी हुए तीन मोबाइल बरामद, लोगों में खुशी की लहर 

बबुरी पुलिस की सराहनीय कार्रवाई : चोरी हुए तीन मोबाइल बरामद, लोगों में खुशी की लहर 

चंदौली बबुरी से शिवम् विश्वकर्मा की रिपोर्ट

बबुरी थाना क्षेत्र की पुलिस ने आज एक उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। चोरी या गुम हुए तीन मोबाइल फोन को पुलिस ने बरामद कर उनके मालिकों को वापस सौंपा। यह कार्रवाई बबुरी पुलिस की सतर्कता, तेजी और ईमानदार कार्यशैली को स्पष्ट रूप से दर्शाती है, जिसकी स्थानीय लोगों ने प्रशंसा की है।

बरामद मोबाइलों में पहला Realme मोबाइल ऋषिकेश पुत्र विंदेश सिंह, निवासी खुरुहजा, थाना बबुरी का है। दूसरा Vivo मोबाइल विकास कुमार पुत्र देवनारायण, निवासी हटिया, थाना बबुरी का बरामद किया गया। तीसरा Vivo मोबाइल निरंकार दुबे पुत्र कृष्ण कुमार दुबे, निवासी हथेला, थाना बबुरी के नाम से बरामद हुआ। तीनों ही व्यक्तियों ने मोबाइल चोरी/गुम होने की सूचना पुलिस को दी थी, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित जांच शुरू की।

इस पूरी सफलता का मुख्य नेतृत्व चौकी इंचार्ज श्री संजीत कुमार सिंह द्वारा किया गया, जिन्होंने अपनी टीम के साथ मिलकर तकनीकी व मैदानी स्तर पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए मोबाइलों को खोज निकाला। उनकी इस निष्पक्ष और तत्पर कार्रवाई की लोगों ने खुले दिल से सराहना की है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि बबुरी पुलिस की यह सफलता क्षेत्र में बढ़ते विश्वास और सुरक्षा का प्रतीक है। पुलिस ने भी आश्वस्त किया है कि इसी प्रकार आगे भी अपराध रोकथाम और आम जनता की सुरक्षा के लिए प्रयास जारी रहेंगे।

इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि सक्रिय पुलिसिंग से अपराध नियंत्रण पूरी तरह संभव है और जनता की मदद हमेशा प्राथमिकता है।

चंदौली बबुरी से शिवम् विश्वकर्मा की रिपोर्ट 

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir