Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

वाराणसी: SKBP बालिका स्कूल में वार्षिकोत्सव की धूम, छात्राओं ने कलाकृतियों से मोहा मन

वाराणसी: SKBP बालिका स्कूल में वार्षिकोत्सव की धूम, छात्राओं ने कलाकृतियों से मोहा मन
वाराणसी (चांदपुर): चांदपुर स्थित SKBP बालिका स्कूल में वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम स्वामी श्री 1008 खंडेश्वरी श्री महाराज और स्वर्गीय शिव शंकर मिश्रा की स्मृति में, क्षेत्रीय नागरिकों के विशेष सहयोग से संपन्न हुआ। इस अवसर पर छात्राओं ने अपनी अद्भुत कलाकृतियों और नवाचार (Invention) के माध्यम से अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों और कला की रही धूम
समारोह के दौरान स्कूल की छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं और अपने अभिनव कौशल का परिचय दिया। बच्चों द्वारा बनाई गई कलाकृतियों की अतिथियों ने जमकर सराहना की। स्कूल के प्रबंधक प्रभात रंजन मिश्रा और प्रधानाचार्य श्रीमती प्रतिभा मिश्रा ने अतिथियों का स्वागत किया।

अतिथियों ने बढ़ाया बच्चों का उत्साह
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चिरईगांव के ब्लॉक प्रमुख अभिषेक सिंह और ABSA चिरईगांव श्रीमती प्रीति सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। बच्चों को संबोधित करते हुए ब्लॉक प्रमुख अभिषेक सिंह ने कहा, “बच्चे देश का भविष्य हैं, निरंतर आगे बढ़ते रहना ही जीवन का लक्ष्य होना चाहिए।” वहीं श्रीमती प्रीति सिंह ने छात्राओं को शिक्षा के महत्व को समझाते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री चांदराम, श्रीमती मंजू सिंह, व्यवस्थापक प्रमोद चौबे, ज्ञानस्वरूप त्रिपाठी और बांके सिंह आकाश सिंह अंकित सिंह का विशेष योगदान रहा। इस दौरान समस्त विद्यालय परिवार और क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir