Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

कड़ाके की ठंड ने बदली पढ़ाई की रफ्तार: चंदौली में कक्षा 8 तक के स्कूल 30 दिसंबर तक बंद

कड़ाके की ठंड ने बदली पढ़ाई की रफ्तार: चंदौली में कक्षा 8 तक के स्कूल 30 दिसंबर तक बंद

चंदौली बबुरी से ~ शिवम् विश्वकर्मा की रिपोर्ट 

चंदौली जनपद में बढ़ती शीतलहर और घने कोहरे ने जनजीवन पर गहरा असर डाला है। लगातार गिरते तापमान को देखते हुए जिलाधिकारी चंद्रमोहन गर्ग ने बड़ा निर्णय लेते हुए जनपद के सभी बोर्डों के कक्षा 8 तक के विद्यालयों को 30 दिसंबर तक बच्चों के लिए बंद रखने का आदेश जारी किया है। यह आदेश छात्रों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए जारी किया गया है।
बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार ने बताया कि यह निर्णय जिलाधिकारी की अनुमति और निर्देश के अंतर्गत लागू किया गया है। उन्होंने कहा कि बीते कुछ दिनों से ठंड अत्यधिक बढ़ गई है, जिससे बच्चों के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ने की आशंका थी। ऐसे में स्कूलों को अस्थायी रूप से बंद रखना जरूरी हो गया था।
बीएसए ने सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। साथ ही अभिभावकों से अपील की गई है कि वे मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए बच्चों को घर से बाहर कम निकालें और ठंड से बचाव के आवश्यक उपाय करें।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मौसम में सुधार होने के बाद ही आगे की कार्यवाही पर निर्णय लिया जाएगा। फिलहाल बच्चों को ठंड से राहत दिलाने के उद्देश्य से यह कदम महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

चंदौली बबुरी से ~ शिवम् विश्वकर्मा की रिपोर्ट 

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir