Thursday, February 26, 2026

चंदौली में CO स्तर पर बड़ा बदलाव: अरुण कुमार सिंह को मिली पीडीडीयू नगर की जिम्मेदारी, कृष्ण मुरारी शर्मा संभालेंगे ट्रैफिक व लाइन का प्रभार

चंदौली में CO स्तर पर बड़ा बदलाव: अरुण कुमार सिंह को मिली पीडीडीयू नगर की जिम्मेदारी, कृष्ण मुरारी शर्मा संभालेंगे ट्रैफिक व लाइन का प्रभार

चंदौली। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने जिले में जिम्मेदारियों का फेरबदल करते हुए एक सर्किल ऑफिसर के कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण बदलाव किया है। नए आदेश के तहत अरुण कुमार सिंह को पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर का नया सर्किल ऑफिसर नियुक्त किया गया है।

अब तक पीडीडीयू नगर के सीओ रहे कृष्ण मुरारी शर्मा को ट्रैफिक, लाइन और कार्यालय की कमान सौंपी गई है।

कुछ समय पहले ही बाराबंकी से इंस्पेक्टर पद से प्रमोट होकर सीओ बने अरुण कुमार सिंह चंदौली आए थे और ट्रैफिक, लाइन व कार्यालय की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। कार्यकुशलता को देखते हुए अब उन्हें पीडीडीयू नगर जैसे महत्वपूर्ण सर्किल का प्रभार दे दिया गया है।

एसपी के इस निर्णय को जिले की पुलिस व्यवस्था में एक अहम बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।

चंदौली बबुरी से ~ शिवम् विश्वकर्मा की रिपोर्ट 

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir