Saturday, April 18, 2026

नववर्ष पर महिलाओं के सशक्तीकरण हेतु शैक्षणिक भ्रमण आयोजित

प्रेस विज्ञप्ति

 

नववर्ष पर महिलाओं के सशक्तीकरण हेतु शैक्षणिक भ्रमण आयोजित

दिनांक 4 जनवरी 2026

नववर्ष के अवसर पर आज महिलाओं के अधिकार, शिक्षा एवं सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से काशी विद्यापीठ ब्लॉक के बच्छाव, खनाव ग्राम पंचायत के महिला संगठन द्वारा सीतामढ़ी, भदोही में शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया। यह भ्रमण बच्छाव व खनाव के महिला संगठन के नेतृत्व में तथा सामाजिक संस्था *सृजन सेवा ट्रस्ट*, लठियां–बच्छाव, वाराणसी के सहयोग से संपन्न हुआ।

शैक्षणिक भ्रमण में महिला संगठन, स्वयं सहायता समूह की सदस्याओं एवं किशोरियों ने सक्रिय सहभागिता की। भ्रमण के दौरान महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका एवं नेतृत्व विकास से संबंधित जानकारी दी गई। साथ ही महिलाओं के विरुद्ध हिंसा, घरेलू हिंसा अधिनियम, महिला हेल्पलाइन नंबर एवं कानूनी सहायता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूकता बढ़ाई गई।

कार्यक्रम में पंचायत एवं सामाजिक निर्णय प्रक्रियाओं में महिलाओं की भागीदारी, आत्मनिर्भरता तथा संगठन के माध्यम से सामूहिक शक्ति को सशक्त करने पर विशेष जोर दिया गया। प्रतिभागी महिलाओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए महिला एकजुटता को मजबूत करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर बच्छाव से सुशीला, अनिता, सोनी, निर्मला, पूनम सहित दर्जनों महिलाओं तथा सृजन सेवा ट्रस्ट से प्रियंका जी की सक्रिय भागीदारी रही। संगठन के प्रतिनिधियों ने कहा कि ऐसे शैक्षणिक भ्रमण महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने और व्यवहारिक ज्ञान से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir