Sunday, April 19, 2026

चंदौली पुलिस में बड़ा एक्शन, क्राइम कंट्रोल फेल होने पर मुगलसराय कोतवाल समेत सात पुलिसकर्मियों का तबादला

चंदौली पुलिस में बड़ा एक्शन, क्राइम कंट्रोल फेल होने पर मुगलसराय कोतवाल समेत सात पुलिसकर्मियों का तबादला

चंदौली। जनपद में बढ़ते अपराध और कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। क्राइम कंट्रोल में नाकाम रहने पर मुगलसराय थाना प्रभारी समेत सात निरीक्षक और उपनिरीक्षकों का तबादला कर दिया गया है। इस कार्रवाई को अपराधियों पर लगाम कसने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

मुगलसराय कोतवाली में तैनात इंस्पेक्टर गगनराज सिंह को उनके पद से हटाकर जन शिकायत प्रकोष्ठ में भेज दिया गया है। उनकी जगह पुलिस लाइन में तैनात रहे इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह को नया मुगलसराय कोतवाल नियुक्त किया गया है। बीते दिनों मुगलसराय क्षेत्र में लगातार आपराधिक घटनाएं सामने आने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे थे। दवा कारोबारी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या और चोरी की कई वारदातों ने कानून व्यवस्था की पोल खोल दी थी।

इसी क्रम में बबुरी थाना प्रभारी सूर्य प्रकाश मिश्रा का स्थानांतरण कर उन्हें प्रभारी जनपद नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। उनके स्थान पर एसपी के पीआरओ रहे विनोद कुमार मिश्रा को बबुरी थाने की कमान सौंपी गई है। वहीं साइबर थाना में तैनात निरीक्षक हरिनारायण पटेल को साइबर थाना प्रभारी बनाया गया है।

इसके अतिरिक्त साइबर थाना प्रभारी रहे रामजनम यादव को एसओजी प्रभारी नियुक्त किया गया है। एसओजी और सर्विलांस सेल में तैनात उपनिरीक्षक आशीष कुमार मिश्रा को प्रभारी सर्विलांस सेल की जिम्मेदारी दी गई है।

पुलिस अधीक्षक की इस कार्रवाई से साफ संकेत है कि अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आने वाले दिनों में नई तैनातियों से अपराध पर अंकुश लगने की उम्मीद जताई जा रही है।

चंदौली बबुरी से ~ शिवम् विश्वकर्मा की रिपोर्ट 

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir