Thursday, February 26, 2026

वाराणसी: ‘रीयल हीरोज’ महोत्सव में गूँजा स्वामी विवेकानंद का संदेश, अध्यात्म और विज्ञान के संगम से बनेगा भारत विश्वगुरु

वाराणसी: ‘रीयल हीरोज’ महोत्सव में गूँजा स्वामी विवेकानंद का संदेश, अध्यात्म और विज्ञान के संगम से बनेगा भारत विश्वगुरु

वाराणसी। स्वामी विवेकानंद की जयंती (राष्ट्रीय युवा दिवस) के उपलक्ष्य में परमानंदपुर स्थित दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की युवा परिवार सेवा समिति द्वारा भव्य ‘रीयल हीरोज—सच्ची युवा शक्ति और वीरता’ महोत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ते हुए आधुनिक विज्ञान के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना था।

विज्ञान और अध्यात्म एक-दूसरे के पूरक: प्रो. ज्ञानेश्वर चौबे

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के प्रोफेसर ज्ञानेश्वर चौबे ने युवाओं को संबोधित करते हुए एक अत्यंत वैज्ञानिक और तार्किक दृष्टिकोण साझा किया। उन्होंने कहा कि “विज्ञान और अध्यात्म अलग नहीं हैं; वास्तव में हर विज्ञान का मार्ग अध्यात्म से होकर ही गुजरता है।” उन्होंने मानव मस्तिष्क की क्षमता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि हमारे मस्तिष्क में 86 अरब न्यूरॉन्स होते हैं। यदि युवा अपनी इस अपार आंतरिक शक्ति को जाग्रत कर लें, तो भारत को पुनः विश्व गुरु बनने से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने जोर दिया कि आज की वैश्विक चुनौतियों के बीच दुनिया की नजरें भारतीय युवाओं पर टिकी हैं।

राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पण का आह्वान

विशिष्ट वक्ता स्वामी हरि प्रकाशानंद जी ने आध्यात्मिक पक्ष रखते हुए कहा कि अध्यात्म वह प्रकाश है जो मनुष्य के भीतर के अंधकार और द्वंद्व को समाप्त करता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे संगठित होकर राष्ट्र निर्माण में अपना सर्वस्व समर्पित करें, क्योंकि एक अनुशासित और आध्यात्मिक युवा ही समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला सकता है।

आयोजन की सफलता

कार्यक्रम को सफल बनाने में युवा परिवार सेवा समिति के वाराणसी ज़ोन अध्यक्ष सृजन चतुर्वेदी शिवम् और उनकी टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मंच का कुशल संचालन शिवम दूबे और दुष्यंत तिवारी द्वारा किया गया, जबकि संतोष कन्नौजिया ‘सोनू’ ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर राकेश वर्धन, अजय यादव, सत्येंद्र प्रकाश उपाध्याय सहित क्षेत्र के सैकड़ों गणमान्य नागरिक और युवा उपस्थित रहे, जिन्होंने स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir