Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

कंबल चोरी का आरोप लगा ऑटो चालकों को बंधक बना कर पीटा

कंबल चोरी का आरोप लगा ऑटो चालकों को बंधक बना कर पीटा
वाराणसी सारनाथ के चंद्रा चौराहा बलुआ रोड पर आशापुर में पार्वती लॉन संचालक पर आरोप है कि उसने कंबल चोरी का आरोप लगाकर चार ऑटो संचालकों को सोमवार सुबह मारपीट कर घायल कर दिया। नाराज किन्नर समाज और ऑटो यूनियन ने सारनाथ थाने पर हंगामा किया। पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर प्राथमिकी दर्ज की।
ऑटो चालक रसूलगढ़ निवासी प्रकाश (20), खालिसपुर निवासी आकाश सोनकर (23), सलारपुर पंचक्रोशी निवासी राजा बाबू (23) और सलारपुर निवासी कल्लू राजभर (21) ने बताया कि पर्यटकों को घुमाने लिए आशापुर के पार्वती लॉन के पास ऑटो खड़ा किया था। संचालक प्रशांत पांडेय ने कंबल चोरी करने का आरोप लगाया गाली देने लगे। जबकि कंबल चोरी हुआ ही नहीं था। आरोप है कि विरोध करने पर लॉन संचालक प्रशांत पाण्डेय सहित अन्य ने सभी को लॉन के अंदर ले जाकर हाथ बांधकर बेल्ट, हॉकी और डंडों से पीटा। थाना प्रभारी पंकज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir