एस आई आर अभियान के दूसरे चरण में नो मैपिंग वाले मतदाता को नोटिस दिए जाने के लिए सेवापुरी विधानसभा के सभी बी0 एल0 ओ0 एवम सुपरवाइजर और ए0 ई0 आर0 ओ0 को दिया गया प्रशिक्षण
मिर्जामुराद।एस आइ आर बिशेष सघन मतदाता पुनरीक्षण अभियान के अंर्तगत पिछले 6 जनवरी को प्रथम चरण में मतदाता को मैपिंग के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट का प्रकाशन किया गया ।जिन मतदाता का नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में मैपिंग नहीं हो पाया उनका उचित कारण जानने के लिए व उनका नाम वोटर लिस्ट में होगा या नहीं का निर्णय लेने के लिए मतदाता को नोटिस दिए जाना है तथा नए मतदाता जो 18 वर्ष पूर्ण किए है उनके लिए फॉर्म 6 के द्वारा मतदाता सूची में जोड़ने के लिये सेवापुरी विधानसभा के बी0 एल0 ओ0 व सुपरवाइजर के लिए एक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया ।प्रशिक्षण को प्रारंभ करते हुए उप जिलाधिकारी तहसील राजातालाब शांतुन कुमार सिनसिनवार ने बताया कि नोटिस देने का कार्य बी0 एल0 ओ0 अपने बूथ पर अत्यंत सावधानी पूर्वक करेंगे पहले ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से वैसे मतदाता की खोज कर लेंगे की जिनका पहले चरण में मैपिंग नहीं हो जिसका कोई उचित कारण नहीं मिला वैसे मतदाता को अंतिम चान्स के लिए उनसे इसके कारण जानने के लिये नोटिस देंगे ।फिर मतदाता से उनके आयु और जन्म आवास के निर्धारित प्रमाण पत्र को हार्ड कॉपी में प्राप्त कर ऐसे मतदाता को आवश्यक प्रपत्र भर कर इन्हें मतदाता सूची में शामिल किया जायेगा जिसका प्रकाशन 6 मार्च को किया जाएगा।यह कार्य सुचितापूर्वक किया जाए इस कार्य को सभी सुपरवाइजर एवम ई 0आर0 ओ0 एक टीम भावना के साथ सम्पन्न कराए यह कार्य निर्वाचन का समयबध्द और महत्वपूर्ण कार्य है।
इस अवसर पर सभी ए0 ई 0आर0 ओ0 ने अपने क्षेत्र के बी0 एल0 ओ0 और सुपरवाईजर को इस मतसदाता नोटिस देने में बरते जाने वाले सावधधानीऔर तकनीकी पहलू से अवगत कराया।इस महत्वपूर्ण कार्य मे बाधित करने और नहीं सहयोग करने वाले मतदाता के निदान के लिये कोई भी प्रशासनिक मदद प्राप्त कर सकते है।इस काम मे जिस बी0 एल0 ओ0 सुपरवाइजर एवम ई अर0 ओ0 कार्य बेहतर होगा उन्हें उपजिलाधिकारी तहसील राजतालाब द्वारा प्रशस्ति पत्र दे देकर सम्मानित किया जाएगा।
उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में खण्ड शिक्षा अधिकारी सेवापुरी, खण्ड विकास अधिकारी सेवापुरी,सहायक खण्ड विकास अधिकारी सेवापुरी,नायब तहसीलदार सेवापुरी,जिला अर्थ संख्याधिकारी वाराणसी, बाल विकास परियोजना अधिकारी सेवापुरी, बाल विकास परियोजना अधिकारी आराजी लाइन ,सहायक सांख्यिकीय अधिकारी वाराणसी,जिला समाज कल्याण अधिकारी वाराणसी,जिला प्रशिक्षण अधिकारी वाराणसी,तहसीलदार राजातालाब,राज्यकर अधिकारी खंड ,नायब तहसीलदार राजातालाब उपस्थित रहे।





