Thursday, February 26, 2026

चंदौली को योगी सरकार की बड़ी सौगात, 28 साल का इंतज़ार खत्म

चंदौली को योगी सरकार की बड़ी सौगात, 28 साल का इंतज़ार खत्म

इंटीग्रेटेड कोर्ट कॉम्प्लेक्स की सौगात से अधिवक्ताओं में जश्न का माहौल

चंदौली। जनपद चंदौली के लिए आज का दिन ऐतिहासिक बन गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में इंटीग्रेटेड कोर्ट कॉम्प्लेक्स के शिलान्यास के साथ ही चंदौली को बड़ी सौगात मिली है। करीब 28 वर्षों से लंबित अधिवक्ताओं और आम जनता की बहुप्रतीक्षित मांग अब पूरी होती दिख रही है।

नए न्यायालय भवन के शिलान्यास से जिले के अधिवक्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। वर्षों से बुनियादी सुविधाओं की कमी और न्यायिक कार्यों में हो रही असुविधाओं को लेकर अधिवक्ता आंदोलनरत रहे, जिसका असर अब साफ दिखाई दे रहा है।

अधिवक्ताओं का कहना है कि यह न्यायिक ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है, जिससे न सिर्फ वकीलों बल्कि आम नागरिकों को भी न्याय सुलभ होगा।

Up 18News

शिवम् विश्वकर्मा

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir